BB 19 वीकेंड का वार: सलमान ने तबीयत से की घरवालों की धुलाई, फरहाना समेत इन्हें लपेटा, एविक्शन में तगड़ा ट्विस्ट!

Updated on 17-10-2025 01:20 PM
'बिग बॉस 19' में यह हफ्ता काफी उथल-पुथल रहा है। शायद ही कोई ऐसा कंटेस्टेंट रहा होगा, जिसने घर में तांडव न मचाया हो। कैप्टेंसी के लिए चिट्ठी वाले टास्क के दौरान तो हद ही पार हो गई। फरहाना ने नीलम की चिट्ठी फाड़ी, तो अमल ने उनकी खाने की प्लेट फेंक दी और उनके पैरेंट्स तक को घसीट लिया। फरहाना भी पीछे नहीं रहीं और अमल के पैरेंट्स को टारगेट किया। वहीं, फरहाना ने नीलम को 'भोजपुरी स्टाफ' कहा था, तो मालती ने नेहल के कपड़ों पर कमेंट किया था...इन तमाम मुद्दों को लेकर घरवालों की क्लास लगने वाली है। सलमान किसी को भी नहीं बख्शने वाले और तबीयत से क्लास लगाएंगे।

सलमान 'बिग बॉस 19' में इस 'वीकेंड का वार' किस-किसकी क्लास लगाएंगे और किसका एलिमिनेशन होगा, इसे लेकर कुछ अपडेट्स सामने आए हैं, जिनके बारे में यहां बता रहे हैं।

पैरेंट्स को लड़ाई में घसीटने पर भड़के सलमान

सलमान ने कंटेस्टेंट्स को इस बात के लिए फटकार लगाएंगे कि वो किसी भी लड़ाई में एक-दूसरे के घरवालों को घसीट लेते हैं। 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, सलमान ने सभी से कहा, 'आप लोग क्यूं हमेशा स्टेट, कम्युनिटी, पैरेंट्स को लेकर आते हो अपनी लड़ाई में

फरहाना को भी पड़ेगी डांट, खाना फेंकने के लिए अमल भी लपेटे में

सलमान फिर फरहाना को भी लताड़ते दिखेंगे। जहां चिट्ठी वाले टास्क में फरहाना के एक्शन के लिए सलमान उनकी तारीफ करेंगे, वहीं नीलम को 'भोजपुरी स्टाफ' कहने पर उनकी जमकर फटकार भी लगाएंगे। अमल मलिक को भी सलमान ने निशाने पर लिया खूब फटकारा। अमल ने गुस्से में फरहाना का खाना उठाकर फेंक दिया था और प्लेट तोड़ डाली थी। सलमान इसी को लेकर अमल को डांटेंगे। सलमान ने गुस्से में अमल से कहा, 'आपको किसने हक दिया? थाली फेंकना। आप किसी को कुछ भी बोल देते हो हमेशा।'

गौरव खन्ना पर बरसेंगे सलमान- तुम्हारा गेम हमें पता नहीं

सलमान इसके बाद गौरव खन्ना को भी फटकार लगाएंगे। दरअसल, गौरव ने नीलम को उनकी फाड़ी गई चिट्ठी के कुछ टुकड़े दे दिए थे। इस कारण बिग बॉस ने उन्हें बुरी तरह फटकारा था। सलमान भी यह मुद्दा उठाते दिखेंगे। सलमान घरवालों से पूछेंगे कि किस-किसको ऐसा लगा कि गौरव ने वो सब सिंपथी के लिए किया। इसके बाद वह गौरव के खेल पर भी सवाल उठाएंगे। सलमान, गौरव से कहेंगे, 'मेरी फिल्म में डायलॉग था- मैं दिल में आता हूं, दिमाग में नहीं, इसको तुमने सीरियसली ले लिया है। तुम्हारा जो गेम है वो तुम्हारे दिमाग में चलता है, हमें पता नहीं चलता।'

मालती को 'झोपड़पट्टी से आई' कहने पर नपेंगे बसीर, मालती को भी फटकार

सलमान मालती वाले मुद्दे पर भी आएंगे और इस चक्कर में उनके साथ बसीर की भी क्लास लगेगी। दरअसल, मालती ने लड़ाई के दौरान नेहल से कह दिया था कि कपड़े पहनकर आ फिर बात कर। इसी पर सब भड़क गए थे। बसीर ने भी आपा खो दिया था और मालती से कहा था, 'आगरा से आई हुई झोपड़पट्टी से...'। सलमान ने इस भाषा के लिए बसीर को लताड़ा, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी।

नीलम, मृदुल और तान्या की भी लगेगी क्लास

नीलम ने फरहाना को 'पार्लर वाली' कहा था, तो उसके लिए भी सलमान ने नीलम की क्लास लगाई। इसके बाद उन्होंने मृदुल तिवारी, तान्या और नेहल को भी फटकारा। कुल मिलाकर, सलमान बहुत ही अच्छे से सभी घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं।

एलिमिनेशन का ट्विस्ट, होगा मिड-वीक एविक्शन?

वहीं, इस हफ्ते एलिमिनेशन का भी ट्विस्ट है। दरअसल, 20 अक्टूबर को दिवाली है और इसलिए कोई एविक्शन नहीं होगा। हालांकि, इस बात की चर्चा खूब जोरों पर है कि मिड-वीक एविक्शन हो सकता है। इस हफ्ते मृदुल तिवारी, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और मालती चाहर बेघर हो के लिए नॉमिनेट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.