BCCI बना दौलत का शहंशाह, कमाई के मामले में कई देशों को पीछे छोड़ा

Updated on 12-08-2023 01:43 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI की कमाई हाल के वर्षों में बेतहाशा बढ़ी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले पांच वित्तीय वर्षों (FY18-FY22) में 27,411 करोड़ रुपये कमाए हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस बारे में राज्यसभा को सूचना दी है। BCCI को यह कमाई मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप डील्स और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के रेवेन्यू शेयरों से हुई है।

राज्यसभा में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद अनिल देसाई ने वित्त मंत्री से पूछा था कि क्या सरकार को विश्व स्तर पर दूसरे सबसे अमीर खेल संगठन के रूप में बीसीसीआई की स्थिति के बारे में पता है? उन्होंने सरकार से पिछले पांच वर्षों में बीसीसीआई की आय, व्यय और टैक्स के बारे में जानकारी देने का अनुरोध किया था। जवाब में पंकज चौधरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ग्लोबल स्तर पर खेल संगठनों की वित्तीय स्थिति के बारे में डेटा नहीं रखती है, लेकिन उन्होंने BCCI के आंकड़े उच्च सदन के साथ साझा किए। इसके अनुसार, साल 2017 में बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स 16,147 करोड़ रुपये में स्टार इंडिया को बेचे थे, जो आज डिज्नी स्टार के रूप में जाना जाता है। यह राशि दोगुनी से भी ज्यादा थी, क्योंकि साल 2008 से 2017 के 10 सालों के दौरान इन्हीं आईपीएल राइट्स को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क को 8200 करोड़ रुपये में बेचा गया था। BCCI us पेटीएम, एमपीएल, बायजू और मास्टरकार्ड जैसे ब्रांडों के साथ भी स्पॉन्सरशिप डील की थी।

बीसीसीआई की कमाई कई देशों की GDP से ज्यादा


डॉमिनिका की जीडीपी 68.1 करोड़ डॉलर
टॉन्गा की जीडीपी 54.1 करोड़ डॉलर
किरिबाटी की जीडीपी 24.8 करोड़ डॉलर
नाउरू की जीडीपी 15.1 करोड़ का डॉलर

4298 करोड़ टैक्स दिए


दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI ने इन पांच सालों में 4,298 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के तौर पर चुकाए। इस दौरान बोर्ड ने 15,170 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया है। वित्त वर्ष 2018 में बीसीसीआई ने 2,917 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, जो आईपीएल और भारत क्रिकेट मीडिया राइट्स से आय में वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 22 में बढ़कर 7,606 करोड़ रुपये हो गया। बीसीसीआई की आय वित्त वर्ष 2024 में अगले स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि उसने डिज्नी स्टार और Viacom 18 के साथ पांच साल के लिए 48,390 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। इसने एडिडास और ड्रीम11 जैसे नए स्पॉन्सर्स के साथ भी कॉन्ट्रैक्ट किए हैं।

WPL से जुटाए 4670 करोड़

क्रिकेट बोर्ड ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) भी लॉन्च किया, जो इस साल सफल रही। बोर्ड ने पांच WPL टीमों की बिक्री से 4,670 करोड़ रुपये जुटाए। WPL मीडिया राइट्स Viacom 18 को 951 करोड़ रुपये में बेचे गए। WPL के लिए ₹200 करोड़ की स्पॉन्सरशिप डील भी हुई।


पांच वर्षों में BCCI की कमाई और खर्चे (करोड़ में) आय राजस्व व्यय

2021-22 7,606 3,064
2020-21 4,735 3,081
2019-20 4,972 2,269
2017-18 2,917 2,105

*दशमलव वाले पॉइंट्स हटा दिए गए हैं।


BCCI ने पिछले पांच वर्षों में इतने टैक्स दिए (करोड़ में)

2021-22 1,159
2020-21 845
2019-20 882
2018-19 815
2017-18 597

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.