बीसीएलएल ने बनाए 800 रुपये के स्मार्ट पास, बसों में नहीं चलने से 1200 यात्री परेशान

Updated on 03-11-2023 12:38 PM

 भोपाल शहर में बीसीएलएल की बसों में यात्रा करने के लिए 800 रुपये के स्मार्ट पास बनाए गए हैं। इनसे लोग विभिन्न मार्गों के किसी भी बस में यात्रा कर सकते हैं। लेकिन अब इन पास को बस आपरेटर स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जिससे शहर के 1200 से अधिक छात्र और नौकरीपेशा परेशान हो रहे हैं।

बता दें कि 800 रुपए वाला स्मार्ट पास लेने के बाद यात्री महीने भर किसी भी मार्ग की बस में असीमित सफर कर सकते हैं, लेकिन पिछले दो दिनों से इन लोगों को बस में चढ़ने नहीं दिया जा रहा। अगर कोई चढ़ भी गया तो उसे रास्ते में जबरन उतार दिया जाता है। कंडक्टर कह रहे हैं कि मल्टी रूट पास नहीं चलेगा, सेपरेट रूट पास बनवाओ। बाकायदा बसों में पास मान्य न होने का नोटिस भी चस्पा किया गया है। इस मामले में यात्री बीसीएलएल में भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन वहां भी यात्रियों को कोई राहत नहीं मिली।

इसलिए बस आपरेटर नहीं स्वीकार कर रहे पास

बता दें कि 800 रुपये का मासिक पास बीसीएलएल ने बनाया है। इसके अलावा आपरेटर्स को अलग-अलग मार्गों पर सिंगल रूट पास बनाने की छूट भी दी गई है। जैसे-नीलबड़ से 10 नंबर रूट पर सिंगल रूट पास बनेगा, तो इसका पैसा सीधे बस आपरेटर्स को मिलेगा। 800 रुपए वाला पास आनलाइन बनता है। यह बीसीएलएल की सभी बसों और रूट्स पर मान्य होता है। इसका पैसा अलग-अलग आपरेटर्स में डिवाइड होता है। यही वजह है कि सीएनजी बस आपरेटर्स इस पास को नहीं मान रहे हैं।

25 मार्गों पर चल रही हैं 360 बसें

नगर निगम की होल्डिंग कपंनी बीसीएलएल शहर में 25 रूटों पर पास 360 सिटी (रेड) बसों का संचालन करती है। इनमें 77 सीएनजी और बाकी 283 डीजल बसें हैं। इन बसों पास का रुटीन में इस्तेमाल करने वालों के लिए बीसीएलएल ने पास सिस्टम बस सुविधा दी है।

इनका कहना है

बस आपरेटरों के द्वारा 800 रुपये के पास स्वीकार नहीं करने की शिकायत मिली है। इस संबंध में बस आपरेटर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

- संजय सोनी, पीआरओ, बीसीएलएल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.