त्यौहारी सीजन में ऑनलाइन शापिंग करते वक्त रहें सावधान...

Updated on 23-10-2023 04:16 PM

रायपुर। त्योहार पर लोग जमकर शापिंग करते हैं। ई-कामर्स वेबसाइट्स पर दीपावली की सेल शुरू हो चुकी है। साइबर अपराधी आनलाइन शापिंग पर बढ़ती लोगों की रुचि का खूब फायदा उठा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में आनलाइन ठगी के मामले काफी बढ़ गए हैं। उनके निशाने पर बड़ी-बड़ी नामी ई-कामर्स कंपनियां भी हैं। साइबर अपराधी इन एप या वेबसाइट का क्लोन बना कर लोगों को ठग रहे हैं।

ऐसे में आनलाइन खरीदी करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। पुलिस ने त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। ठग की वेबसाइट ओरिजनल वेबसाइट की जैसी ही लगेगी। यहां आपको प्रोडक्ट्स पर भारी आफर और डिस्काउंट देकर फंसाया जाएगा। जब आप इन वेबसाइट्स या एप पर पेमेंट कर देंगे उसके कुछ देर बाद ये लिंक गायब हो जाएंगी।

साइबर अपराधी प्लेस्टोर पर ऐसी फर्जी एप को लांच कर देते हैं जो काफी आसान होता है। प्ले स्टोर पर कई फर्जी एप्स मिल जाएंगे, इन एप को ब्रांडेड ई-कामर्स वेबसाइट्स या एप के फर्जी क्लोन के तौर पर बनाया जाता है। उसके बाद शातिर अपराधी अपनी फर्जी वेबसाइट्स पर आपको सामान पर 60 से 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट आफर देते हैं। सस्ते के झांसे में लोग फंस जाते हैं। पसंदीदा सामान को कम कीमत में मिलते देखकर तुरंत पेमेंट कर देते हैं, लेकिन आपके सामान की डिलिवरी कभी नहीं आती।

आनलाइन फर्जी साइट्स से कैसे बचें
किसी कंपनी की वेबसाइट के बारे में इंटरनेट से पता लगा सकते हैं।
किसी भी कंपनी के पेज पर नीचे जाकर कापीराइट वाला आप्शन जरूर देख लें, अगर कंपनी सही होगी तो यहां आपको वैट आइडी भी दिखाई देगी।
अगर वेबसाइट के आगे https नहीं लगा है, तो ये वेबसाइट सुरक्षित नहीं है।
एसएसएल (सुरक्षित साकेट लेयर) सर्टिफिकेट होने पर वेबसाइट के यूआरएल एड्रेस (यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर) के सामने हमेशा लाक आइन शो होता, इसे जरूर चेक कर लें।
वेबसाइट के होम पेज पर जाकर कांटेक्ट पर क्लिक करें। अगर यहां आपको एड्रेस जैसी जानकारी न मिले तो ऐसी साइट्स से शापिंग करने से बचें।

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर मिलने वाले आफर को जरूर चेक करे
रायपुर  साइबर सेल प्रभारी गौरव तिवारी कि त्योहारी सीजन में लोग जमकर आनलाइन शापिंग करते हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। असली और नकली वेबसाइट को देखकर सामान की खरीदी करनी चाहिए। आफर के लालच में नहीं आना चाहिए। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर अगर बड़ा आफर दिया जा रहा है तो उसे जरूर चेक कर लें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.