क्या बुमराह क्या शाहीन... टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज ये हैं, 45 साल के बॉलर का जलवा

Updated on 01-02-2025 04:10 PM
​सेंचुरियन: अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने सिर्फ 26 साल की उम्र में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। राशिद अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। राशिद ने ये रिकॉर्ड एसए20 में एमआई केप टाउन के लिए खेलते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ बनाया है। राशिद के अब टी20 क्रिकेट में 631 विकेट हो चुके हैं और उन्होंने इस मामले में महान तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर ली है। राशिद ने प्रिटोरिया के खिलाफ उनके कप्तान काइल वेरेन्ने को बोल्ड किया। इसके बाद राशिद ने मार्क्स एकरमैन को आउट कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशिद की ही तरह दुनियाभर के ऐसे और कौन से गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं?

राशिद खान ने किया बड़ा कारनामा

2015 में टी20 डेब्यू करने वाले राशिद खान के नाम अब 460 टी20 मैचों में 631 विकेट हो चुके हैं। इसमें से 161 विकेट राशिद ने 96 टी20 इंटरनेशनल मैचों में लिए हैं। राशिद दुनियाभर की क्रिकेट लीगों में अपना जलवा पिछले कई साल से बिखेर रहे हैं। आईपीएल, बीबीएल, पीएसएल और एसए20 जैसी लीग के अलावा राशिद दुनियाभर में और भी कई जगह क्रिकेट खेलते हैं।

ब्रावो भी लिस्ट में दूसरे नंबर पर

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में राशिद के साथ ड्वेन ब्रावो भी संयुक्त रूप से टॉप पर ही हैं। ब्रावो के नाम टी20 क्रिकेट में 631 विकेट हैं और अब राशिद भी उनके बराबर पहुंच चुके हैं। ब्रावो की बात करें तो उनहोंने कुल 582 मुकाबलों में ये कारनामा किया था। हालांकि ब्रावो ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

सुनील नरेन इस लिस्ट में तीसरे गेंदबाज

ब्रावो की ही तरह वेस्टइंडीज के ही सुनील नरेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सुनील नरेन के नाम कुल 573 टी20 विकेट हैं। नरेन ने ये कारनामा 534 टी20 मैचों में किया है। नरेन ने 52 विकेट टी20 इंटरनेशनल में हासिल किए हैं। नरेन भी ब्रावो और राशिद की तरह दुनियाभर की तमाम लीग में खेलते हैं।

साउथ अफ्रीकी स्टार ताहिर चौथे नंबर पर

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर इमरान ताहिर चौथे नंबर पर हैं। ताहिर के नाम टी20 फॉर्मेट में 428 मैचों में 531 विकेट हैं। 531 में से 63 विकेट इमरान ताहिर ने टी20 क्रिकेट में हासिल किए हैं।

लिस्ट में 5वें नंबर पर शाकिब अल हसन

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में 5वां नंबर बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज शाकिब अल हसन का है। शाकिब अल हसन ने टी20 क्रिकेट में 492 विकेट हासिल किए हैं। शाकिब अल हसन ने ये कारनामा 444 मैचों में किया है। वहीं शाकिब 149 विकेट टी20आई क्रिकेट में ले चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.