गदर-2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पछाड़ा निगाहें पठान और जवान के रिकॉर्ड पर

Updated on 11-12-2023 02:41 PM

एनिमल ने सिर्फ 10 दिनों में 717.46 करोड़ करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। इसने सनी देओल की फिल्म गदर-2 के रिकॉर्ड को भी पीछे किया है। गदर-2 ने पूरी दुनियाभर में 691.08 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें तो एनिमल ने अब तक 432.27 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने रविवार को सभी भाषाओं में मिलाकर 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

2023 की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी
वर्ल्डवाइड बिजनेस देखें तो एनिमल 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 1148 करोड़ के साथ जवान पहले नंबर पर है। इसके अलावा पठान 1050 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। अब एनिमल के आगे शाहरुख खान की यही दो फिल्में हैं। एनिमल बहुत तेजी से पठान के रिकॉर्ड तक पहुंच रही है। हालांकि, जवान के आंकड़े तक पहुंचना अभी भी आसान नहीं है।

ओवरऑल देखें तो इसकी पूरी संभावना है कि एनिमल आने वाले दिनों में पीके, सीक्रेट सुपरस्टार और बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड तोड़ देगी। अभी एनिमल के पास 10 दिनों का समय है। शाहरुख की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। तब तक एनिमल के लिए मैदान पूरा खाली है।

पूरी दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 हिंदी फिल्में

  • दंगल - 1968.03 करोड़
  • जवान- 1148.32 करोड़
  • पठान- 1050.3 करोड़
  • बजरंगी भाईजान- 918.18 करोड़
  • सीक्रेट सुपरस्टार- 875.78 करोड़
  • पीके- 769.89 करोड़
  • एनिमल- 717.46 करोड़*
  • गदर- 2- 691.08
  • सुल्तान- 614.49
  • संजू- 586.85

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अभी तीन फिल्मों से पीछे
डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो एनिमल फिलहाल 432.27 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर है। 643.87 करोड़ रुपए के साथ जवान पहले नंबर पर है। पठान (543.05 करोड़) दूसरे नंबर पर है। जबकि 525.45 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ गदर-2 तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म है। अब 432.27 करोड़ के साथ एनिमल के तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है।

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप-5 हिंदी फिल्में

  • जवान- 643.87 करोड़
  • पठान- 543.05 करोड़
  • गदर-2- 525.45 करोड़
  • एनिमल- 432.27 करोड़*
  • दंगल- 387.38 करोड़

एनिमल दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने सेकंड वीकेंड पर 87.56 करोड़ रुपए का हिंदी नेट कलेक्शन किया।

900 से 950 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन करेगी फिल्म, A रेटेड फिल्म के लिए यह आंकड़ा शानदार ​​​​​​
एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने कहा- मुझे लग रहा है कि फिल्म 900 से 950 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन करेगी। एक A रेटेड फिल्म के लिए यह आंकडा बहुत शानदार होगा। इसका विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के साथ क्लैश नहीं होता तो इसके कलेक्शन में आराम से 70 से 100 करोड़ रुपए का इजाफा होता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.