बेबिका धुर्वे का दावा, दुबई में बैन हैं एल्विश यादव, कहा- पंगा नहीं लेना, पूरी लाइफ बर्बाद हो जाएगी

Updated on 31-01-2026 01:18 PM
रियलिटी शो The 50 का आगाज 1 फरवरी की रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर होगा। इसके प्रीमियर से पहले शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और 50 कंटेस्टेंट्स उस आलीशान महल में भी पहुंच गए हैं। इस शो का हिस्सा बनीं बेबिका धुर्वे ने एक इंटरव्यू में एल्विश यादव के बारे में बात की है और दावा किया गया है कि यूट्यूबर को दुबई में बैन कर दिया गया है। साथ ही उनके फैन्स को टॉक्सिक कहा है।

दरअसल, The 50 में एल्विश यादव के दोस्त और 'बिग बॉस OTT 3' के कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया भी पहुंचे हैं। उनके बारे में जब 'टेली टॉक' ने बेबिका धुर्वे से पूछा कि वह उनके और उनकी फैन फॉलोइंग के बारे में क्या कहेंगी तो इस पर वह बोलीं, 'टॉक्सिक है इनके फैंस बेसेस और ये खुद भी। तो मैं हमेशा टॉक्सिटी से दूर रहने की कोशिश करती हूं। मेरा सर्कल टॉक्सिक नहीं होता। मैं किसी भी शो में जाऊं, जिन लोगों के साछ बैठती हूं, उनके साथ शो में भी और बाहर भी दोस्त रहती हूं। वो लोग कभी टॉक्सिक नहीं होते। वो बहुत ही इज्जतदार प्रोफेशनल लोग होते हैं।'

बेबिका ने कहा- एल्विश दुबई में बैन है

बेबिका ने कहा कि अगर एल्विश और लवकेश की तरफ से जरा भी दिक्कत हुई तो उन्हें कानूनी रूप से उसके अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एल्विश दुबई में बैन है और अगर उनके दोस्त भी चाहते हैं कि वो लोग भी बैन हो जाएं तो जो चाहें कर सकते हैं, 'मेरा दुबई का वकील बोलेगा यहां का नहीं। पहले से ही एल्विश दुबई में बैन है। वो ऐसी ऐसी हरकतें कर चुका है, उसकी एंट्री बैन है।'

एल्विश यादव को बेबिका ने दी चेतावनी

बेबिका ने आगे कहा, 'मैं दुबई की लीगल रेसिडेंट हूं दोस्तों। मेरे से पंगा नहीं लेने का। तुम्हारी पूरी लाइफ बर्बाद हो जाएगी। मैं दुबई के वकीलों के हिसाब से चलती हूं। तुम्हारी बैंड बज जाएगी। मत करो।' बता दें कि 'बिग बॉस OTT 2' में एल्विश और बेबिका के बीच काफी भसड़ हुई थी। उनके ग्रुप में पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, फलक नाज थे। वहीं, एल्विश के ग्रुप में अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और जिया शंकर थे।

The 50 के कंटेस्टेंट

करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, रिद्धी डोगरा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बार्कजी, डिंपल सिंह, मैक्स्टर्न, सुमायरा शेख, लवकेश कटारिया, सीवेट तोमर, नेहल चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, वंशज सिंह, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबिका ध्रुवे, रजत दलाल, जान्हवी किल्लेकर, युंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, दिग्विजय राठी, नतालिया, खानजादी, फैज बलोच, रचित रोझा, सिद्धार्थ भारद्वाज, डिनो जेम्स, आर्या जाधो, सौरभ घड़गे, मनीषा रानी, आरूष चावला, रिद्धिमा पंडित और श्रुतिका अर्जुन शो के कंटेस्टेंट हैं।

The 50 में पहले दिन क्या हुआ?

शो के पहले दिन लायन ने सभी 50 सदस्यों को गेम के रूल्स समझाए। साथ ही टास्क करवाए। मुंबई के मलाड-मालवानी में हो रहे इस शो में पहले दिन बतौर गेस्ट सिंगर हिमेश रेशमिया आए। साथ ही टास्क हुआ, जिसमें करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच भयंकर झगड़ा हुआ। साथ ही रजत दलाल को भयंकर चोट भी लगी। इसके अलावा, 10 कैप्टन बनाए गए, जिनके नाम राजकुमार नरूला, राजत दलाल, निक्की तंबोली, फैजु, करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, मोनालिसा, रचित, श्रुतिका अर्जुन और कृष्णा श्रॉफ हैं। वहीं, लवकेश कटारिया एलिमिनेट भी हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.