फिल्म के कारण हमारे ठिकानों पर हुआ अटैक, मौत से बचने भागना भी पड़ा... 'द केरल स्‍टोरी' की टीम ने सुनाए अनुभव

Updated on 17-05-2023 06:08 PM
भोपाल । मुझे फिल्मों के प्रति बचपन से ही लगाव था। मैंने इसके लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ी दी थी। बाद में माता-पिता के समझाने पर पढ़ाई शुरू की। मुंबई के नटराज गोपी कृष्णा कथक नृत्य अकादमी से कथक में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। यह कहना है अभिनेत्री अदा शर्मा का। वो और उनकी द केरला स्टोरी की टीम मंगलवार को भोपाल में थी। सबसे पहले यह टीम माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय पहुंची और विद्यार्थियों से संवाद किया। इसके बाद उनकी टीम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ फिल्म भी देखी।

अदा ने बताया कि शुरुआत में मेरा फिल्मी करियर आसान नहीं था। बालीवुड में जगह बनाने के लिए मैंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। अदा ने द करेला स्टोरी के बारे में बताया कि इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म की पूरी टीम ने सपोर्ट किया। अदा ने कहा कि ये फिल्म आतंकवादियों के खिलाफ है। इसलिए उन्हें फिल्म से समस्या जरूर होगी। अदा के अलावा फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन, प्रोड्यूसर विपुल शाह, लेखक सूर्यपाल सिंह ने भी विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया।
भारत की आवाज बनी है फिल्म : सुदीप्तो सेन

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा कि इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। यह मुद्दा दो दशकों से चल रहा था, लेकिन किसी ने इस पर काम नहीं किया और न ही हिम्मत दिखाई। आज यह फिल्म भारत की आवाज बन चुकी है। यह फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है, मजहब के खिलाफ नहीं। यह फिल्म बनाने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन पर होटल में अटैक हुआ। उन्हें भागना भी पड़ा। लोगों का इस फिल्म के प्रति लगाव ही हमारी असली पूंजी है।
कई पुस्तकें पढ़कर लिखी फिल्म : सूर्यपाल सिंह

फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने कहा कि आप लोगों की वजह से ही आज ये फिल्म इस मुकाम पर पहुंची है। यह एक रियल स्टोरी है जो तीन लड़कियों की सच्ची कहानी पर बनाई गई है। फिल्म के लेखक सूर्यपाल सिंह ने कहा कि वे मध्यप्रदेश के धार जिले से हैं और यह फिल्म सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि सच्चाई है। सच को, सच के जैसे कैसे प्रस्तुत किया जाए। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। काफी पुस्तकों का अध्ययन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.