अक्षय की फिल्‍म से पहले OTT पर देख लीजिए सूर्या की 'उड़ान', दिल में बस जाएगी संघर्ष की ये दास्‍तान

Updated on 13-02-2024 05:24 PM
अक्षय कुमार के सितारे गर्दिश में हैं। बीते कई समय से वो एक हिट को तरस रहे हैं। इस बीच उन्होंने नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसका नाम 'सरफिरा' है। ये तमिल भाषा में बनी फिल्म 'सोरारई पोटरु' की रीमेक है, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। अक्षय के पोस्ट पर कई यूजर्स ये कॉमेंट कर रहे हैं कि ये फिल्म पहले ही हिंदी भाषा में डब हो चुकी है। अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं कि ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है और इसकी क्या कहानी है।

पहले बात कर लेते हैं Akshay Kumar की फिल्म 'सरफिरा' की। ये 12 जुलाई 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसे 'एयरलिफ्ट', 'बेबी', 'जय भीम', 'ओएमजी 2', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के मेकर्स बना रहे हैं। डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुधा कोंगारा का है। फिल्म में राधिका मदान और परेश रावल भी हैं। सुधा ने ही 'सोरारई पोटरु' का डायरेक्शन भी किया है और साउथ वाली फिल्म में परेश रावल भी हैं।

कोविड के कारण ओटीटी पर आई थी फिल्म

Soorarai Pottru को कोरोना वायरस महामारी की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया गया था। सुधा ने शालिनी उषा नायर के साथ मिलकर स्क्रीनप्ले लिखा था। को-प्रोड्यूसर सूर्या, ज्योतिका और गुनीत मोंगा थे। कास्ट की बात करें तो सूर्या ने दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया था। इनके अलावा अपर्णा बालमुरली और परेश रावल ने अहम भूमिका निभाई थी। सपोर्टिंग रोल में मोहन बाबू, उर्वशी और करुनास नजर आए।

फिल्म में संघर्ष की दास्तान

मिडिल क्लास फैमिली में जन्म लेने वाले Nedumaaran उर्फ मारा की इमोशनल कर देने वाली कहानी है। अपने पिता को आखिरी बार नहीं देख पाने का अफसोस, कुछ कर गुजरने की चाहत में बदल जाता है। वो खुद की एयरलाइन कंपनी खोलने की ठानता है, ताकि अपने जैसे हर आम आदमी को फ्लाइट से सफर करने का मौका मिले, लेकिन इस सपने को पूरा करना आसान नहीं है। कई चुनौतियां हैं। क्या वो अपने सपने को साकार कर सकेगा, ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। रिपोर्ट्स कहती हैं कि फिल्म की कहानी एयरलाइन कंपनी डेक्कन के फाउंडर जीआर गोपीनाथ की जिंदगी पर बेस्ड है।

हिंदी डब में कहां देख सकते हैं मूवी?

अगर आप सूर्या की धमाकेदार Soorarai Pottru को हिंदी में देखना चाहते हैं तो इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये हिंदी में 'उड़ान' टाइटल से 4 अप्रैल 2021 को रिलीज की गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.