सुहागरात मनाने से पहले... RJ महवश ने पलाश मुच्छल पर कसा तंज? शादी के दिन धोखा देने वाले लड़कों पर किया बड़ा मजाक

Updated on 27-11-2025 01:52 PM
भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और बॉलीवुड संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। 23 नवंबर को होने वाली शादी को पोस्टपोन करने का आधिकारिक कारण स्मृति के पिता की खराब सेहत को बताया जा रहा था, लेकिन ऑनलाइन बातचीत कुछ और ही बता रही है। पलाश से जुड़ी एक कथित चैट के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। दोनों परिवारों ने कोई पुष्टि नहीं की है, फिर भी लोगों का कहना है कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है। इन बातों के बीत, आरजे महवश का ऐसा रोस्ट वीडियो आया है जो पलाश पर कटाक्ष लग रहा है।

अफवाहों के इस तूफान के बीच, आरजे महवश ने अब एक वीडियो के जरिए और चर्चा छेड़ दी है, जिसे कई यूजर्स पलाश मुच्छल पर निशाना मान रहे हैं। आरजे महवाश अपने मजाकिया इंस्टाग्राम वीडियो के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शादी पोस्टपोन होने के तुरंत बाद एक क्लिप पोस्ट किया जो एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई। उनके वीडियो ने कई लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह पलाश मुच्छल के बारे में बात कर रही थीं।

आरजे महवश का पलाश मुच्छल पर निशाना

वीडियो में, वह मजाक करते हुए शुरू करती है, 'मर्द भी ना बड़ा ही प्यारी चीज होती है, जब पूछो तो सिंगल ही होता है… देखो भाई, मैं सच और झूठ नहीं जानती, लेकिन मेरे शादी के वक्त ना मैं अपना दूल्हा इंटरनेट पे 1 हफ्ते पहले लॉन्च कर दूंगी।'


आरजे महवश ने लिए मजे

वह आगे कहती हैं, 'मेरा वाला जिसके भी डीएम में सुहागरात मना रहा होगा ना, लड़कियों तुम इसके स्क्रीनशॉट पब्लिक कर देना, वरना मुझे भेज दो, मैं उन्हें पब्लिक कर दूंगी... मैं बस शांति से जाना चाहती हूं... तुम लोगों ने सब कुछ फाड़कर रख दिया है। बस शादी से पहले मुझे बता देना। सुहागरात से पहले तक भी बता दोगे तो चलेगा। बस बता देना।'

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी

हालांकि, उनका लहजा मजाकिया रहा, सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत ही बातों को जोड़ लिया और कहने लगे कि ये बातें पक्का पलाश के लिए ही हैं। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। शुरुआत में खबरों में बताया गया था कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब होने के कारण शादी पोस्टपोन कर दी गई थी। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पलाश भी अस्पताल में भर्ती थे लेकिन वो भी डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.