पिता की शादी से पहले सुम्बुल ने रचाई मेहंदी, तलाकशुदा निलोफर से निकाह कर रहे तौकीर खान

Updated on 16-06-2023 08:28 PM
सुम्बुल तौकीर खान अपने पिता तौकीर खान की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 'इमली' और 'बिग बॉस 16' जैसे टेलीविज़न शोज से प्रसिद्धि पाने वाली एक्ट्रेस ने मेहंदी की रात के साथ शादी के सेलिब्रेशन की शुरुआत की, जिसमें उनके करीबी और घर के लोग शामिल हुए। समारोह से कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें सुम्बुल इस मौके के लिए लाल सूट पहनकर अपनी मेंहदी की झलक दिखा रही हैं।


इसी के साथ एक और क्लिपिंग है, जिसमें उन्हें 'हम दिल दे चुके सनम' का 'ढोल बाजे रे' गाना बज रहा है। Sumbul Touqeer Khan अपने रिश्तेदारों से घिरी हुई हैं, जो उनके पिता और उनके परिवार को शुभकामना देने आए थे। देखिए उन्होंने कितने मज़े किए।

सुम्बुल तौकीर के बड़े पापा ने दिया साथ
इससे पहले, सुम्बुल ने बताया था कि उन्होंने और उनकी छोटी बहन सानिया ने अपने पिता को फिर से शादी के बंधन में बंधने के लिए राजी किया। यह उनके बड़े पापा इकबाल हुसैन खान थे, जिन्होंने उनके फैसले को अंतिम रूप दिया और उनके पिता को फिर से घर बसाने के लिए राजी करने में खास भूमिका निभाई। तौकीर खान, निलोफर से शादी करेंगे, जो तलाकशुदा हैं और जिनकी इज़रा नाम की एक बेटी है। खान परिवार नए सिरे से शुरुआत करने को लेकर खुश है।

पापा की शादी करवा रहीं सुम्बुल तौकीर खान

सुम्बुल ने पहले कहा था, 'हम बहुत खुश हैं और अपने परिवार में उनका स्वागत करने के लिए एक्साइटेड हैं। हमारे पिता की पत्नी के साथ, एक नई बहन परिवार में शामिल होगी और हम इसे लेकर बेहद खुश हैं। हमारे पिता हमारे प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत रहे हैं। सानिया और मैं उनके लिए बहुत खुश हैं।' जब ईटाइम्स ने सुम्बुल के पिता से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया, 'ठीक है, सुम्बुल और सानिया (बेटियां) चाहते हैं कि मैं शादी करूं, ये इनकी साज़िश है, बड़े पापा के साथ मिलकर।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.