बंगाल गवर्नर बोले-दो विधायकों को स्पीकर का शपथ दिलाना अंसवैधानिक:राष्ट्रपति मुर्मू को लेटर लिखा, संविधान के आर्टिकल 188 का हवाला भी दिया

Updated on 06-07-2024 12:30 PM

पश्चिम बंगाल में 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत कर आए TMC विधायकों को शुक्रवार (5 जुलाई) को स्पीकर बिमान बनर्जी ने शपथ दिलाई। गवर्नर आनंद बोस ने इसे असंवैधानिक बताया। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को लेटर भी लिखा।

आनंद बोस ने संविधान के आर्टिकल 188 का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि विधायकों की शपथ के लिए डिप्टी स्पीकर को जिम्मा दिया गया था। संविधान और परंपराओं के मुताबिक राज्यपाल शपथ के लिए जिसे अधिकृत करता है, शपथ उसे ही दिलानी होती है।

5 पॉइंट में समझिए पूरा मामला...

लोकसभा चुनाव के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के भगवानगोला विधानसभा सीट और कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में बारानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। बारानगर सीट से TMC नेता और एक्ट्रेस सायंतिका बंदोपाध्याय जीतीं। वहीं, भगवानगोला विधानसभा सीट से TMC के रयात हुसैन सरकार जीते।

दोनों विधायकों को राज्यपाल आनंद बोस ने शपथ लेने के लिए राजभवन बुलाया। दोनों विधायकों ने इनकार करते हुए कहा था हमारी शपथ विधानसभा में होनी चाहिए। उपचुनाव जीतने के मामले में राज्यपाल विधानसभा अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी देते हैं।

दोनों विधायकों ने अपनी मांग को लेकर अंबेडकर की मूर्ति के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर विधायकों के शपथग्रहण के मामले में हस्तक्षेप करने को कहा।

7 दिन तक चले धरना प्रदर्शन के बाद गवर्नर आनंद बोस ने 4 जुलाई को विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी को दोनों विधायकों के शपथ दिलाने की जिम्मादी सौंपी। शुक्रवार यानी 5 जुलाई को उपाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के नियम 5 के मुताबिक अध्यक्षक के होते हुए मैं शपथ नहीं दिला सकता।

इसके बाद स्पीकर बिमान बनर्जी ने दोनों विधायकों को शपथ दिलाई। विधायकों के शपथ लेने पर विधानसभा के टीएमसी सदस्यों ने 'जय बांग्ला' के नारे लगाए। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। स्थगन के कुछ देर बाद आनंद बोस ने X पर पोस्ट कर शपथ ग्रहण को असंवैधानिक बताया।

विधायक सांयतिका बोलीं- देरी के लिए गवर्नर जिम्मेदार

हमें विधानसभा के भीतर शपथ लेकर बहुत खुशी हुई। हमारे शपथ ग्रहण में देरी के कारण हम विधायक के रूप में अपने निर्वाचन क्षेत्रों की सेवा करने में असमर्थ थे। हमारे कार्यकाल का समय दो साल से भी कम है। ऐसे में जनता की सेवा के लिए समय महत्वपूर्ण था। मेरे क्षेत्र की जनता को सेवा नहीं मिल पाई, इसके लिए गवर्नर जिम्मेदार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.