बेंजामिन नेतन्याहू सोच-समझकर बोलें... 'ग्रेटर इजरायल विजन' पर भड़के सऊदी, कतर जैसे मुस्लिम देश, दी खुली चेतावनी

Updated on 14-08-2025 04:15 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'ग्रेटर इजरायल' पर दिए बयान ने अरब देशों में गुस्सा पैदा कर दिया है। अरब देशों का कहना है कि नेतन्याहू को इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए क्योंकि यह क्षेत्र में तनाव को बढ़ाएगा। जॉर्डन जैसे इजरायल के सहयोगी माने जाने वाले देश ने भी नाराजगी जताते हुए कहा है कि इस तरह की विस्तारवादी सोच से बचा जाना चाहिए। सऊदी और मिस्र का भी इस पर कड़ा एतराज सामने आया है।

बेंजामिन नेतन्याहू से i24News के एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह ग्रेटर इजरायल के विजन पर क्या सोचते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह ग्रेटर इजरायल के विजन से बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं। बेंजामिन नेतन्याहू के ग्रेटर इजरायल के विजन से जुड़ाव महसूस करने की बात कहने के बाद बुधवार को कई अरब देशों ने निराशा और गुस्से का इजहार किया है।

अरब दुनिया में गुस्सा

सऊदी अरब, कतर, जॉर्डन, फिलिस्तीनी अथॉरिटी और अरब लीग बेंजामिन नेतन्याहू की टिप्पणी की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि ये क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा हैं। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह नेतन्याहू की टिप्पणियों की निंदा करता है। इस तरह के बयान बेहद खतरनाक और भड़काऊ हैं।
मिस्र के विदेश मंत्रालय ने नेतन्याहू की टिप्पणी पर गुस्सा करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। कतर ने नेतन्याहू की टिप्पणी पर कहा कि इस तरह की अहंकार की भाषा नए संकटों और संघर्षों को बढ़ावा देगी। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। फिलिस्तीनी प्राधिकरण और अरब लीग ने नेतन्याहू के बयान को अरब देशों की संप्रभुता का उल्लंघन कहा है।

क्या है ग्रेटर इजरायल का विचार

ग्रेटर इजरायल का विचार पड़ोस के कई अरब देशों को इजरायल में मिलाने की बात कहता है। ग्रेटर इजरायल में जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, मिस्र, इराक और सऊदी अरब का बड़ा हिस्सा आता है। इस विचार को इजरायल के कुछ अति-दक्षिणपंथी लोग अपनाते हैं। ये लोग पड़ोसी देशों पर सैन्य हमले के जरिए कब्जा करने की बात कहते हैं। ऐसे में यह विचार अरब दुनिया में गुस्सा पैदा करता रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.