101 साल पुराने इस बैंक के IPO में लगाया है दांव जानिए कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

Updated on 11-09-2022 06:24 PM
101 साल पुराना प्राइवेट बैंक, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का  ₹831.60 करोड़ का आईपीओ (IPO) पूरी तरह से सब्सक्राइब की गई है। इस आईपीओ के लिए रिटेल और हाई नेटवर्थ वाले निवेशकों का जबरदस्त रिस्पाॅन्स रहा। पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड ₹500 से ₹525 प्रति इक्विटी शेयर था। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के इस सप्ताह स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। रविवार को आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगभग ₹5 प्रति इक्विटी शेयर है। इतने रुपये पर शेयरों की लिस्टिंग होने की उम्मीद
₹5 प्रति शेयर के जीएमपी के साथ तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक को ₹530 प्रति शेयर के प्रीमियम पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। (ऊपरी प्राइस बैंड ₹525 प्रति शेयर प्लस ₹5 प्रति शेयर जीएमपी)।आईपीओ 5 सितंबर को किया था लॉन्च 
आपको बता दें कि यह आईपीओ 5 सितंबर से 7 सितंबर तक लॉन्च किया गया था। इसका संभावित अलाॅटमेंट डेट 12 सितंबर है और 14 सितंबर को बोलीदाताओं के डीमैट खाते में जमा होने की उम्मीद है। इक्विटी शेयरों के आवंटन की जांच रजिस्ट्रार की वेबसाइट लिंक इनटाइम इंडिया या बीएसई की वेबसाइट पर की जा सकती है।1921 में हुई थी बैंक की शुरुआत
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपनी कोर कैपिटल बढ़ाने और फ्यूचर कैपिटल रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने में करेगा। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, देश के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। इसकी हिस्ट्री 101 साल की है। यह बैंक साल 1921 में Nadar Bank के रूप में शुरू हुआ था। बैंक, माइक्रो-स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, एग्रीकल्चरल और रिटेल कस्टमर्स को कई तरह की सर्विसेज उपलब्ध कराता है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, 509 ब्रांचेज ऑपरेट करता है, जिसमें से 369 ब्रांचेज तमिलनाडु में ही हैं। बैंक के बिजनेस में होम स्टेट ब्रांचेज का 70 पर्सेंट से ज्यादा योगदान है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में बैंक को नेट इनकम 8212 करोड़ रुपये थी।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.