सावधान कोरोना का खतरा टला नहीं; ओमिक्रान का सब-वैरिएंट आया

Updated on 31-10-2022 06:08 PM

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB के चलते कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में तेजी से उछाल आई है। भारत के लिए भी यह खतरा बनता जा रहा है। देश के 9 राज्यों में अब तक XBB के केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें तमिलनाडु सबसे ऊपर है।

GISAID एक इंटरनेशनल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन है। यह वायस में होने वालों  बदलावों पर नजर रखता है। इसके मुताबिक, भारत में 23 अक्टूबर तक XBB के 380 मामले सामने आए हैं। इस मामले तमिलनाडु सबसे आगे है, जहां 175 केस दर्ज हुए हैं। इसके बाद 103 मामलों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है। मालूम हो कि बंगाल में ही ओमिक्रान के इस सब-वैरिएंट का पहला मामला सामने आया था। 

इन राज्यों में फैला XBB सब-वैरिएंट
तमिलनाडु और बंगाल के अलावा ओडिशा (35), महाराष्ट्र (21), दिल्ली (18), पुडुचेरी (16), कर्नाटक (9), गुजरात (2) और राजस्थान (1) में भी XBB का संक्रमण फैला है। अब तक मिले 380 मामलों में XBB.3 सब-वैरिएंट 68.42 फीसदी है। XBB.2 के केस 15 प्रतिशत और XBB.1 के 2.36 प्रतिशत हैं। इसे देखते हुए दूसरे राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है।

नए वैरिएंट को लेकर WHO भी चिंतित
डब्लूएचओ की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर चिंता जताई है। सौम्या के मुताबिक, XBB वैरिएंट इम्यून सिस्टम को धोखा देकर संक्रमण का शिकार बना सकता है। साथ ही उन्होंने कुछ देशों में कोरोना की नई लहर की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के 300 से ज्यादा सब-वैरिएंट चिंता का विषय बने हुए हैं। इसमें भी एक्सबीबी वैरिएंट ज्यादा घातक है।

 सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, 'यह वैरिएंट इम्यून सिस्टम को धोखा देने में सक्षम है। हमने पहले भी कई घातक वैरिएंट देखे हैं, लेकिन यह वैरिएंट एंटीबॉडीज पर हावी हो सकता है। इस वैरिएंट के चलते कुछ देशों में फिर से कोरोना की लहर आ सकती है। हम एक्सबीबी के साथ-साथ बीए5 और बीए1 पर भी निगाह लगाए हुए हैं। यह दोनों वैरिएंट भी बेहद घातक हैं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.