भाभी जी...' फेम शुभांगी अत्रे शादी के 19 साल बाद पति से हुईं अलग, 1 साल से सेपरेट रह रहा कपल

Updated on 09-03-2023 09:55 PM
'भाभी जी घर पर हैं!' टीवी सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। उन्होंने पति पीयूष पुरे संग अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों करीब 1 साल से अलग-अलग रह रहे हैं। शुभांगी ने 2003 में अपने होमटाउन इंदौर में पीयूष संग ब्याह रचाया था। कपल की 18 साल की बेटी भी है।

शुभांगी अत्रे ने कहा- एक साल से साथ नहीं हैं
Bhabiji Ghar Par Hai टीवी सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'लगभग एक साल हो गया है, जबसे हम एक साथ नहीं रह रहे हैं। पीयूष और मैंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की। आपसी सम्मान, विश्वास और दोस्ती और मजबूत शादी की नींव होती है।'
इस वजह से अलग हुआ कपल
शुभांगी अत्रे ने आगे कहा, 'हमें ये अहसास हुआ कि हम अपने मतभेदों को हल नहीं कर सकते। इसलिए एक-दूसरे को स्पेस देने,अपने व्यक्तिगत जीवन और करियर पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।'
एक्ट्रेस के लिए इस फैसले तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, 'ये अभी भी मुश्किल है। मेरा परिवार मेरी टॉप प्रयॉरिटी है और हम सभी अपने परिवार को आसपास चाहते हैं, लेकिन कुछ नुकसान रिपेयर से परे है। जब कई साल का रिश्ता टूटता है तो ये आपको मानसिक और इमोशनल रूप से प्रभावित करता है। लेकिन हमें ये कदम उठाना पड़ा और मैं इससे सहमत हूं। मानसिक स्थिरता सर्वोपरि है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि प्रतिकूलताएं आपको सबक सिखाती हैं।'

18 साल की बेटी से मिलने आते हैं पति
शुभांगी और पीयूष अपनी 18 साल की बेटी आशी की खातिर अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। उन्होंने कहा, 'वो मां और पिता दोनों से प्यार डिजर्व करती है। पीयूष संडे को उससे मिलने आते हैं। मैं नहीं चाहती कि वो अपने पिता के प्यार से वंचित रह जाए।' दूसरी तरफ जब पीयूष से इस बारे में जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉमेंट करने से साफ इनकार कर दिया।

17 साल पहले शुरू की थी एक्टिंग
बता दें कि शुभांगी ने साल 2006 में 'कसौटी जिंदगी की' टीवी सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कस्तूरी' और 'चिड़ियाघर' जैसे शोज में भी काम किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.