सलमान के प्रैंंक करने पर बेहोश हो गई थीं भाग्यश्री:किस ना करने की शर्त पर साइन की पहली फिल्म, 19 साल में की थी शादी

Updated on 23-02-2024 02:49 PM

फिल्म इंडस्ट्री बहुत कमाल की जगह है। कुछ लोग कई फिल्में करने के बाद भी गुमनामी में रह जाते हैं। वहीं कुछ लोग एक ही फिल्म से अपनी छाप छोड़ देते हैं। ऐसे ही लोगों में एक नाम शामिल है बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री। आज भाग्यश्री के 55वें जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़े कुछ इंटरेंस्टिंग फैक्ट्स पर बात करेंगे।

सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’ में काम करने के बाद भाग्यश्री ने खूब नाम कमाया था। उनके आइकॉनिक रोल ने उनकी अलग ही पहचान बना दी।

भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी, 1969 को हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं, कि भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। महाराष्ट्र में स्थित सांगली के राजा श्रीमंत विजयसिंह राव माधव राव पटवर्धन भाग्यश्री के पिता हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। भाग्यश्री बचपन से ही बहुत पढ़ाकू थीं।

भाग्यश्री का परिवार मुंबई में साधारण लोगों की तरह ही रहता था। लेकिन सांगली में उनके परिवार का रहन-सहन राजाओं की तरह ही था। भाग्यश्री छुट्टियों में सांगली जाया करती थीं। क्योंकि वो राजकुमारी थीं, तो उनसे बड़ी उम्र की औरतें आकर उनका पैर छुती थीं। ये बात भाग्यश्री को अच्छी नहीं लगती थी। दरअसल ये राजसी लोगों के प्रति सम्मान जताने का एक तरीका है।

भाग्यश्री ने अपना पहला ऑटोग्राफ अमेरिका के वाशिंगटन में दिया था। ये पल उनके लिए काफी यादगार था। उनके करियर के शुरुआती दौर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल ‘कच्ची धूप’ से किया था।

‘कच्ची धूप’ के शूट के एक रात पहले ही आया था भाग्यश्री को ऑफर

प्रोड्यूसर अमोल पालेकर एक सीरियल बना रहे थे, जिसका नाम 'कच्ची धूप' था। अमोल पालेकर की छोटी बेटी शालमलि और भाग्यश्री की छोटी बहन मधुवंती के ही उम्र के थे, और साथ-साथ खेला करते थे। दरअसल, उस वक्त अमोल पालेकर ने भाग्यश्री की छोटी बहन से अपने सीरियल में किरदार निभाने को कहा था, तो वो तुरंत तैयार हो गईं। लेकिन भाग्यश्री ने कभी एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा था। उनका मन हर वक्त किताबों में लगा रहता था। लेकिन उनकी किस्मत में फेम मिलना लिखा था।

मुंबई के नटराज स्टूडियो में सीरियल का सेट लग चुका था, और शूटिंग शुरू होने से एक रात पहले ही, अमोल पालेकर ने भाग्यश्री से सीरियल में बड़ी बहन का किरदार निभाने का ऑफर रखा। लेकिन भाग्यश्री ये सब सुनकर घबरा गईं, क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी एक्टिंग नहीं की थी।

लेकिन जब उन्हें पता चला कि जो लड़की सीरियल में बड़ी बहन का किरदार निभाने वाली थी, वो सेट छोड़कर भाग गई है, इसी मजबूरी को समझते हुए भाग्यश्री ने हां कह दी। एक महीने में इस सीरियल की शूटिंग पूरी हो गई।

मैंने प्यार किया कि कहानी सुनकर रो पड़ी थीं भाग्यश्री

भाग्यश्री फिल्म 'मैंने प्यार किया' की हिरोइन बनीं। सूरज बड़जात्या भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे। शुरूआत में जरा ना-नकुर हुई पर उसके बाद कहानी सुनी तो भाग्यश्री रो पड़ीं। वो कहने लगीं ये तो बहुत ही अच्छी कहानी है। हालांकि फिल्म के लिए उन्होंने अभी भी हां नहीं कही थी।

उन्होंने कई बहाने दिए थे जैसे मुझे कॉलेज अटेंड करना है, मैं कैसे कॉलेज के साथ शूटिंग कर पाऊंगी। किसिंग सीन नहीं करूंगी, सभी सभ्य कॉस्ट्यूम पहनूंगी। सूरज बड़जात्या ने भी सभी शर्तें मान लीं और आखिरकार ये फिल्म बनी और साथ ही सलमान खान का भी बॉलीवुड में डेब्यू हुआ।

सलमान ने शेयर किया था 'मैंने प्यार किया' से जुड़ा किस्सा

आपकी अदालत में दिए पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया' के एक सीन का जिक्र किया। सलमान ने बताया कि फिल्म में एक सीन था, जहां भाग्यश्री को चोट लग जाती है। स्क्रिप्ट के हिसाब से मुझे उनके थाइज पर मलहम लगाना था। लेकिन भाग्यश्री ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था।

भाग्यश्री ने कहा कि वो कंफर्टेबल नहीं हैं। इसके बाद मेकर्स ने कहा कि हम थाइज की बजाय घुटनों पर चोट दिखा सकते हैं। एक्ट्रेस ने घुटनों के लिए भी मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने काल्फ एरिया पर भी ये सीन करने से मना कर दिया। आखिर में मेकर्स को भाग्यश्री के अनुसार पैर के निचले हिस्से एंकल पर ये सीन सूट करना पड़ता है। भाग्यश्री इस सीन को करने में हिचकिचा रही थीं।

'मैंने प्यार किया' की शूटिंग के दौरान डरकर रोने लगी थीं भाग्यश्री

भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म के एक सीन में काफी डरकर रोने लगी थीं। इस कारण फिल्म की शूटिंग लगभग आधे घंटे तक रुकी रही। किस्सा सुनाते हुए भाग्यश्री ने बताया कि 'कबूतर जा' वाले गाने के दौरान पहली बार मुझे सलमान से गले मिलना था।

ये मेरे लिए मुश्किल था क्योंकि मेरी परवरिश बहुत कंजर्वेटिव माइंडसेट के साथ हुई है। किसी पराए आदमी से गले मिलना ये मेरे लिए बहुत ज्यादा ही बड़ी बात थी। भाग्यश्री ने कहा कि मुझे आज ये बात सोचकर हंसी आती है। मैं एक रोमांटिक फिल्म में काम कर रही थी और गले लगने के सीन पर रोने लगी थी।

भाग्यश्री ने सूरज बड़जात्या से कई बार कहा था कि वो इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती हैं। फिल्म के मेकर्स इस बात से परेशान हो गए थे। क्योंकि भाग्यश्री इस सीन के लिए तैयार ही नहीं थीं। आखिर में सलमान खान ने उनसे कहा कि अगर तुम नर्वस हो तो थोड़ा समय ले लो। लेकिन ये सीन इस फिल्म की जान है। प्लीज ये सीन कर लो। सलमान और मेकर्स ने आधे घंटे में उन्हें मना लिया।

फाइनली भाग्यश्री ने वो सीन किया। भाग्यश्री कहती हैं कि वाकई वो सीन फिल्म का इमोशनल ब्रेक पॉइंट था। जहां लड़का-लड़की एक दूसरे को एक्सेप्ट करते हैं, कि वो एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते हैं। उन्होंने इस सीन को देने के लिए 2 टेक लिए थे।

भाग्यश्री की रियल लव स्टोरी बहुत फिल्मी रही

एक इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने पति हिमालय दासानी के साथ अपनी लव स्टोरी की कुछ खास बातें शेयर कीं। भाग्यश्री की मुलाकात हिमालय से तब हुई जब वो हाई स्कूल में थीं। महज 19 साल की उम्र में भाग्यश्री ने अपने बचपन के दोस्त हिमालय दासानी से शादी की थी। भाग्यश्री के पेरेंट्स ने उनकी शादी को विरोध किया था, लेकिन वो नहीं मानीं।

भाग्यश्री ने कुछ क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में मंदिर में हिमालय से शादी कर ली थी। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता से डरती थीं। क्योंकि वो बहुत कंजर्वेटिव माइंड के थे। इसलिए अपने रिश्ते के बारे में उन्हें बताने से डरती थीं। हां, केवल सलमान खान ही थे जिन्हें उनके रिश्ते के बारे में जानकारी थी।

दरअसल उनके पेरेंट्स को लगा कि भाग्यश्री अभी काफी छोटी हैं, वो अभी शादी कैसे कर सकती हैं जिसके बाद ये रिश्ता टूट गया। लेकिन एक दिन हिमालय ने इन्हें फोन करके कहा कि हमें शादी करनी है तो आज की रात ही करनी होगी, नहीं तो हम दोनों कभी साथ नहीं आ सकते।

15 मिनट में हिमालय उनके घर पहुंचे, दोनों ने शादी की और एक छोटी सी सेरेमनी हुई। उनकी शादी में सूरज बड़जात्या उनकी फैमिली और सलमान खान शामिल हुए थे। हिमालय और भाग्यश्री को एक बेटा और एक बेटी है। शादी के बाद भाग्यश्री ने अपने पति के साथ कई फिल्मों में काम किया। मैंने प्यार किया की रिलीज से पहले उन्होंने शादी कर ली, जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने परिवार पर लगाया। परिवार के चलते उन्होंने अपना फिल्मी करियर छोड़ने का फैसला किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.