भारती सिंह अस्पताल से 5 दिन बाद डिस्चार्ज, बताया काजू का हाल, अब 'लाफ्टर शेफ्स 3' की करेंगी शूटिंग!

Updated on 24-12-2025 02:53 PM
कॉमेडियन भारती सिंह ने 19 दिसंबर को दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया था। अब वह 24 दिसंबर को अस्पताल ब्रीच कैंडी से डिस्चार्ज हो गई हैं। उसका वीडियो सामने आया है, जहां वह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही पपाराजी को बेटे काजू की अपडेट भी दे रही हैं। पांच दिन बाद ही वह घर लौट रही हैं और स्वस्थ नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान वह बच्चे को लिए नहीं दिखाई दीं।

भारती सिंह हाथ जोड़े हुए पैप्स का धन्यवाद करती दिखाई दीं। सबने पूछा कि काजू कैसा है तो हर्ष ने कहा कि बहुत बढ़िया। भारती ने चुटकी ली, 'काजू पक चुका है।' इसके बाद फिर हाथ जोड़कर कहती हैं, 'थैंक यू सभी को। इतने प्यारी दुआओं के लिए। काजू बहुत अच्छे से हो गया है। अब हम उसको घर लेकर जा रहे हैं।'

भारती-हर्ष जल्द दिखाएंगे बेटे काजू का चेहरा

हर्ष ने कहा, 'बहुत जल्दी दिखाएंगे आपको।' जब गोले के बारे में पूछा गया तो कॉमेडियन ने कहा कि अभी वह थोड़ा ऐसे ही हो रखा है। इसके बाद वह वहां से चले जाते हैं। इस वीडियो के देखकर लोगों ने उनकी तारीफ की। कहा कि भारती कोई दिखावा नहीं करती हैं। कोई नखरे नहीं करती हैं। जमीन से जुड़ी इंसान हैं। बता दें कि उनके घर जाने से ऐसा लग रहा है कि वह 'लाफ्टर शेफ्स 3' की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू कर सकती हैं क्योंकि बीते व्लॉग में बताया था कि वह दो एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाएंगी, जिसकी शूटिंग अर्जुन बिजलानी के साथ की गई है।

भारती सिंह ने दिखाई थी बेटे की झलक

बता दें कि भारती सिंह 19 दिसंबर को अस्पताल गई थीं। उनका रात में वॉटर बैग फट गया था। जिसके बाद वह डर गई थीं। लेकिन सब सही से हो गया। लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने बेटे काजू की झलक दिखाई है। हालांकि चेहरा नहीं दिखाया है। कहा है कि वह अभी परिवार के कारण नहीं दिखाएंगी लेकिन जल्द ही सबसे मिलवाएंगी। इसमें उन्होंने बेटे गोले का रिएक्शन भी बताया कि जब दूसरे बच्चे को गोद में लिया तो पहले वाले का मुंह छोटा-सा हो गया था। जिसके बाद फौरन उन्होंने उसे रख दिया था। हालांकि गोला अभी छोटे भाई को देखकर खुश है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.