भारती सिंह को उनके डॉक्टर ने दी चेतावनी, गंभीर प्रॉब्लम से जूझ रहीं कॉमेडियन बोलीं- इसका असर मेरे बेबी पर न पड़े

Updated on 17-11-2025 02:17 PM
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उनके दोस्तों ने उनके लिए बेबी शावर पार्टी रखी। वहीं भारती ने दूसरे बच्चे के साथ अपने बढ़ते हेल्थ प्रॉब्लम को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने ये भी बताया है कि वो इस वक्त एक गंभीर परेशानी से जूझ रही हैं और उन्हें डॉक्टर से चेतावनी तक मिल चुकी है।

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने हालिया व्लॉग में बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ गया है। उन्होंने इस प्रॉब्लम को लेकर काफी गहरी चिंता भी जताई है। भारती ने अपने व्लॉग में कहा, 'मेरा शुगर लेवल तेजी से बढ़ गया है, खासकर फास्टिंग शुगर लेवल, जो आमतौर पर इतना ज्यादा नहीं होता।'

डॉक्टर ने उन्हें कड़ी डांट लगाई है

भारती सिंह इस समय अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान गंभीर प्रॉब्लम से जूझ रही हैं। इस प्रॉब्लम से उनकी सेहत के साथ-साथ बच्चे की हेल्थ पर भी असर पड़ सकती है। उन्होंने कहा है कि डॉक्टर ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है और अपने डाइट और लाइफस्टाइल को सुधारने की सलाह दी है।

डॉक्टर ने उन्हें इसे गंभीरता से लेने को कहा

दरअसल हाल ही में टेस्ट में पता चला कि भारती को डायबिटीज की दिक्कत हो गई है और उनके बढ़ते शुगर लेवल को देख डॉक्टरों ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें इसे गंभीरता से लेने को कहा है । उनका कहना है कि इस प्रॉब्लम का असर न सिर्फ उनकी सेहत ही वहीं बल्कि बच्चे की ग्रोथ पर भी पड़ सकता है।

खान-पान और डेली रूटीन पर ध्यान देने की सलाह

भारती ने बताया कि पहले उनका औसत शुगर लेवल (HbA1c) 4.5 था, जिससे उनके डॉक्टर काफी इम्प्रेस हुए थे। वहीं अब ये लेवल बढ़कर 6.7 हो गया है जो डायबेटिक की कैटिगरी में आता है। भारती के हेल्थ में आए इस बदलाव ने उन्हें अपनी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित और सतर्क कर दिया है। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद, भारती ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। डॉक्टर ने उन्हें अपने खान-पान के साथ अपने डेली रूटीन पर ध्यान देने की सलाह दी।

हफ्तों से अपने डॉक्टर की सलाह का कर रही हैं सख्ती से पालन

बाद में वीडियो में, हर्ष दुबई से अपना काम निपटाकर लौटते दिख रहे हैं। हर्ष ने बताया कि भारती इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने झुंझलाहट में सामान्य से अधिक खाना खा लिया। वहीं भारती ने बताया कि वह हफ्तों से अपने डॉक्टर की सलाह का सख्ती से पालन करते हुए, अपने खान-पान का ध्यान रख रही थीं, फिर भी उनका शुगर लेवल बढ़ गया। इसे लेकर उन्हें चिढ़ और बेचैनी महसूस हो रही थी। उन्होंने उस दिन बाजरे का सेवन छोड़ने का फैसला किया और उसकी जगह तीन रोटियां खा लीं।

कहा- मैंने ऐसा कुछ नहीं खाया जिससे मेरा शुगर लेवल बढ़े

उन्होंने अपने व्लॉग में कहा, 'मैं कन्फ्यूज हूं क्योंकि मैंने ऐसा कुछ नहीं खाया जिससे मेरा शुगर लेवल बढ़े, न ही मैं किसी तनाव में हूं।' उन्होंने बताया कि खान-पान को लेकर वो बेहद सजग रही हूं। मैं सिर्फ बाजरा खाती हूं और रोटी, चावल और दूसरे कार्बोहाइड्रेट्स मैंने बिल्कुल बंद कर दिए हैं, इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा कि कि मेरा शुगर लेवल इतना अधिक क्यों हो गया है। मैं इसे लेकर बहुत चिंतित भी हूं। मैं बस यही चाहती हूं कि इसका मेरे बच्चे पर कोई असर न पड़े।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.