भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने दिया बेटी को जन्म, नन्हीं राजकुमारी की फोटो शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी, कही ये बात

Updated on 31-10-2025 02:45 PM
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस निधि झा ने गुरुवार, 30 अक्टूबर को अपने जीवन के एक बेहद खास और खुशी से भरे मौके को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में एक खुशखबरी दी कि वह दूसरी बार मां बनी हैं। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया। फैंस लगातार उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दरअसल, निधि झा ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बेटी संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और कैप्शन में बड़े ही भावुक शब्दों में लिखा, 'लक्ष्मी आई है। समस्त भोजपुरिया जहान, आप सभी मेरा परिवार हैं। आज सुबह हमारे परिवार में बिटिया रानी आई हैं। आप सभी हमारी लक्ष्मी बिटिया को बहुत सारा आशीर्वाद देकर हमें अनुग्रहित करें। धन्यवाद।'

निधि झा के पति कौन?

निधि झा की निजी जिंदगी भी उनकी फैन फॉलोइंग जितनी ही दिलचस्प है। उन्होंने साल 2022 में भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर यश कुमार से शादी की थी। दोनों की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रही है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। उनका रिश्ता सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं रहा। दोनों की नजदीकियां साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' के सेट से बढ़ना शुरू हो गई थीं, और इसी साल यश का अपनी पहली पत्नी अंजना सिंह के साथ तलाक भी हुआ था।

निधि झा का बेटा कौन?

सेट पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदली, इसका पता खुद दोनों को भी धीरे-धीरे चला। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद दोनों ने साल 2022 में शादी का फैसला किया। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने शिवाय रखा। अब दूसरी बार मां बनने की खबर ने उनके परिवार में खुशियों का माहौल और भी बढ़ा दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.