'बिग बॉस ओटीटी 2' की कंटेस्टेंट फलक नाज का भोजपुरी गाना रिलीज, 'लौंडा बदनाम हुआ' रिलीज होते ही हिट

Updated on 13-07-2023 04:26 PM
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आ रहीं कंटेस्टेंट फलक नाज का जलवा इन दिनों घर के बाहर भी बरकरार है। जहां फलक 'बिग बॉस' के घर में 4 हफ्तों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, वहीं अब बाहरी दुनिया में उनका एक धमाकेदार भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। इसमें वे भोजपुरी सिंगर राजू सिंह माही के साथ ऑन स्क्रीन ठुमके लगाते नजर आई हैं। राजू सिंह माही और फलक नाज का मदमस्त कर देने वाला गाना 'लौंडा बदनाम हुआ' टी सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और इस गाने को महज 2 दिन में 2 मिलियन से अधिक लोगों ने देख भी लिया है।

Falaq Naaz Bhojpuri Gaana: गाना 'लौंडा बदनाम हुआ' में सिंगर एक्टर राजू सिंह माही के साथ फलक नाज ने बिंदास अंदाज में अपने डांस स्टेप्स से दर्शकों को अपनी और खींचती दिख रही हैं। अगर आप 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को फॉलो कर रहे हैं तो ये आप भी जानते होंगे कि फलक नाज एक बेहतरीन डांसर हैं, क्योंकि जब पिछले वीकेंड के वार पर सलमान खान और टेरेंस लुईस ने उन्हें परफॉर्म करने के लिए एक टास्क दिया था। तब उन्होंने वहां भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी और टेरेंस लुईस ने उन्हें 3 स्टार्स दिए थे। अब बाहर की दुनिया में रिलीज हुआ उनका गाना लोगों के दिल और दिमाग पर छा गया है।

Falaq Naaz Bhojpuri Song LAUNDA BADNAAM HUA: वहीं इस गाने को लेकर राजू सिंह माही ने कहा कि 'लौंडा बदनाम हुआ' एक मस्ती भरा गाना है जिसे हमने रिकॉर्डिंग से लेकर वीडियो सूट तक खूब इंजॉय किया है । यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रही है। उसके लिए हम सबों का आभार भी व्यक्त करते हैं। राजू ने फलक नाज के 'बिग बॉस' के घर की जर्नी को लेकर कहा, 'फलक एक स्ट्रांग पर्सनैलिटी है और हमें लगता है कि जनता का प्यार उन्हें खूब मिल रहा है। इसलिए भी हमारी दुआ है कि फलक इस सीजन की विनर हो।'

आपको बता दें कि गाना 'लौंडा बदनाम हुआ' को राजू सिंह माही ने भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर यह गाना गाया है जिसके म्यूजिक वीडियो में फलक नाज ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। इस गाने को प्रसून यादव ने कोरियॉग्राफ किया है जबकि गीतकार मुसाफिर जौनपुरी हैं और संगीतकार आर्य शर्मा हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.