फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में दीवार की तरह खड़ी रही 'भोला', बॉक्‍स ऑफिस पर धीरे से लगा जोर का झटका

Updated on 04-04-2023 08:41 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में 'भोला' दीवार बनकर डटी रही है। ओपनिंग डे पर गुरुवार, 30 मार्च को इस फिल्‍म ने 10.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। जिसके मुकाबले पहले सोमवार को फिल्‍म की कमाई में 56% की गिरावट दर्ज की गई है। अजय देवगन और तब्‍बू स्‍टारर इस फिल्‍म ने रिलीज के 5वें दिन सोमवार को 4.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यकीनन इस गिरावट ने फिल्‍म को झटका दिया है, लेकिन गुरुवार को जब फिल्‍म रिलीज हुई थी तो राम नवमी की छुट्टी थी। ऐसे में अगर अगले दिन शुक्रवार को हुई कमाई से तुलना करें तो नेट कलेक्‍शन में 35% की गिरावट दिख रही है। यह तमिल फिल्‍म 'कैथी' की इस रीमेक के लिए राहत की बात है।

'भोला' ने 5 दिनों में कमाए 44.50 करोड़ रुपये

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन के डायरेक्‍शन में बनी 'भोला' ने रिलीज के बाद पांच दिनों में अब तक 44.50 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्‍शन किया है। अच्‍छी बात यह है कि मंगलवार को देश के कई राज्‍यों में महावीर जयंती की छुट्टी है, ऐसे में एक बार फिर मंगलवार को कमाई बढ़ने के आसार हैं। इतना ही नहीं, आगामी शुक्रवार को भी गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण फिल्‍म की बोनस कमाई होने वाली है। 'बॉक्‍स ऑफिस इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को महावीर जयंती की छुट्टी के कारण कई राज्यों में सोमवार को ही इवनिंग शोज के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है।

'भोला' का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन रिपोर्ट

पहला द‍िन, गुरुवार- 10.25 करोड़ रुपये
दूसरा द‍िन, शुक्रवार- 06.50 करोड़ रुपये
तीसरा द‍िन, शन‍िवार- 10.50 करोड़ रुपये
चौथा द‍िन, रविवार- 12.75 करोड़ रुपये
पांचवां दिन, सोमवार- 4.50 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 44.50 करोड़ रुपये

मंगलवार को 50 करोड़ पार हो जाएगी 'भोला'

'भोला' का बजट 100 करोड़ रुपये है। फिल्‍म ने चार दिनों के एक्‍सटेंडेड वीकेंड और पहले सोमवार का मिलाकर पांच दिनों में 44.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। हालांकि, मंगलवार को कमाई में बहुत ज्‍यादा बढ़ोतरी होने की संभावना भी नहीं है, क्‍योंकि महावीर जयंती की छुट्टी हर जगह नहीं है। लेकिन इतना जरूर तय है कि छह दिनों में यह फिल्‍म 50 करोड़ रुपये के नेट कलेक्‍शन को पार कर जाएगी।

ईद तक टिकी रही तो हिट हो सकती है 'भोला'

हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन फिल्‍म 'भोला' देशभर में 4000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। मेकर्स ने दर्शकों को रिझाने के लिए वीकडेज में टिकट की कीमतें भी कम की हैं। सोमवार शाम से जिस तरह स‍िनेमाघरों में दर्शकों की संख्‍या बढ़ी है, मंगलवार को फिल्‍म की कमाई में सोमवार के मुकाबले 50% तक बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। 'भोला' को सिनेमाघरों में अपनी यह पकड़ ईद तक बनाए रखनी होगी, क्‍योंकि तब कहीं जाकर यह फिल्‍म सफल हो पाएगी।
रमजान के कारण 'भोला' को हुआ तगड़ा नुकसान

Ajay Devgn और Tabu के साथ 'भोला' में दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, किरण कुमार और अख‍िलेंद्र मिश्रा जैसे दिग्‍गज कलाकार हैं। फिल्‍म के एक्‍शन सीन्‍स की खूब तारीफ भी हो रही है। लेकिन यह भी सच है कि हिट होने के लिए अभी 'भोला' को बॉक्‍स ऑफिस पर एक लंबा सफर तय करना होगा। अच्‍छी बात यह है कि उम्‍मीद से कम ओपनिंग और शुरुआती दिनों में लड़खड़ाने के बावजूद 'भोला' बॉक्‍स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई कर रही है। रमजान के कारण फिल्‍म को बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन साथ ही लगातार छुट्ट‍ियों के कारण इसे थोड़ी बहुत भरपाई करने का भी मौका मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.