कोण्डागांव में आंकाक्षी शौचालय का किया गया भूमि पूजन

Updated on 09-10-2024 12:13 PM

कोण्डागांव । कोण्डागांव के विकास नगर स्थित चिकन मार्केट में आज स्वच्छ भारत मिशन के तहत आंकाक्षी शौचालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष जकसेतु उसेण्डी, पार्षद अंकुश जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और खुले में शौच से मुक्ति दिलाना है। इस मिशन के अंतर्गत यह शौचालय स्थानीय नगर वासियों के साथ बाहर से आये हुए ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा, जिससे न केवल स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।


दुकानों के संचालकों ने भी इस पहल का समर्थन किया और शौचालय निर्माण को लेकर अपनी सहमति व्यक्त की। इस प्रकार की योजनाएं न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता को भी जागृत करती हैं। नगर पालिका का यह प्रयास कोण्डागांव में स्वच्छता के नए मानक स्थापित करेगा, जिससे सभी नागरिकों को लाभ मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर (सोमवार) को मानसून की पूरी तरह वापसी हो गई है। हालांकि, अगले 5 दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डांडिया की खनकती ताल, पारंपरिक परिधानों की रंगीन छटा और बॉलीवुड का ग्लैमर देखने को मिला। पंखीड़ा सीजन-4 के पहले दिन सोमवार को कुछ ऐसा ही…
 13 October 2026
रायगढ़ में नवरात्रि, दुर्गा उत्सव और दशहरा के दौरान पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गरबा-डांडिया आयोजनों…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी के मुताबिक, शराब सिंडिकेट से जुटाए गए करीब 860 से 880 करोड़ रुपए रायपुर के…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चौथना गांव में जादू-टोने के शक में भतीजे ने अपनी चाची कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेन्द्र सोनकर की हत्या कर दी। हमले में चचेरी…
 13 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पंचमी भेंट के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद से खैरागढ़ राजपरिवार और मंदिर ट्रस्ट के बीच पूजा की…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
Advt.