'भूतनाथ' अमिताभ संग रूह बाबा और मंजुलिका की फोटो वायरल, कार्तिक-विद्या से बोले लोग- 1 करोड़ जीतकर आना

Updated on 15-10-2024 12:25 PM
अनीस बज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' जल्द ही रिलीज होगी, जिसमें कार्तिक आर्यन रूह बाबा और विद्या बालन मंजुलिका की भूमिका में नजर आएंगी। 1 नवंबर को आने वालाी इस मूवी को प्रमोट करने के लिए दोनों अमिताभ बच्चन के क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' पहुंचे, जहां उनका 'भूतनाथ' के साथ संगम हुआ और ये देख फैंस का दिल बाग-बाग हो गया। साथ ही फैंस ने एक्टर्स को 1 करोड़ जीतकर आने के लिए कहा।

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर विद्या बालन और अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के सेट से एक फोटो पोस्ट की। इस दौरान तृप्ति डिमरी नजर नहीं आईं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'रूह बाबा, मंजुलिका और भूतनाथ।' दोनों ने ही अमिताभ के साथ एक स्पेशल एपिसोड शूट किया, जिसका प्रसारण जल्द ही किया जाएगा।

लोगों ने रूह बाबा को 1 करोड़ जीतकर आने के लिए कहा


अब इन तीनों को साथ में देखकर लोगों ने भी रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, 'जब रूह बाबा और मंजू, भूतनाथ के साथ पार्टी की।' एक ने लिखा, 'उम्मीद है कि आप और विद्या बालन 1 करोड़ तो जीतकर ही आओगे।' एक ने लिखा, 'बिना एक करोड़ जीते घर वापस मत आना रूह बाबा।' एख ने लिखा, 'रूह बाबा आप भूतनाथ और मंजुलिका को पकड़ लो।' एक ने पूछा, 'एक करोड़ जीते कि नहीं?' एक ने कहा, 'सारे जवाब तो गूगल ही कर लिया होगा।'

अमिताभ की मां बनी थीं विद्या बालन


बता दें कि विद्या बालन और अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'पा' में काम किया था। एक्ट्रेस बिग बी की मां के किरदार में नजर आई थीं। वहीं अभिषेक ने पिता का किरदार निभाया था। वह फिल्म सुपरहिट हुई थी। वहीं, अब उन दोनों को साथ देखकर उस फिल्म से जुड़ी यादें ताजा हो गईं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 82वां जन्मदिन मनाया है और उनकी फिल्म 'वैट्टेयन' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.