भोपाल एम्स की बड़ी सर्जरी, मिली नई जिंदगी:​​​​​​​पसलियों में डेढ़ साल से था 2 किलो का ट्यूमर, फेफड़ों पर पड़ रहा था दबाव

Updated on 15-06-2025 05:30 PM

भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने 30 साल के एक युवक की छाती से करीब 2 किलोग्राम वजनी और 20 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई। यह ऑपरेशन बेहद जटिल और जोखिम भरा था, जिसे एम्स की कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) टीम ने सफलतापूर्वक किया।

डेढ़ साल से परेशान था युवक

मरीज को पिछले डेढ़ साल से छाती के दाहिने हिस्से में लगातार बढ़ती हुई गठान की शिकायत थी। उसने कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। जब वह भोपाल एम्स पहुंचा, तो जांच में सामने आया कि उसकी छाती में एक बड़ा ट्यूमर है, जो पसलियों को घेरे हुए था और दाहिने फेफड़े पर दबाव बना रहा था। यह स्थिति जानलेवा हो सकती थी।

डॉक्टरों ने लिया बड़ा फैसला

एम्स की सीटीवीएस टीम ने सर्जरी का जोखिम उठाया और ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। यह सर्जरी डॉ. योगेश निवारिया की अगुआई में की गई। उनकी टीम में डॉ. एम. किशन, डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. विक्रम वट्टी और डॉ. आदित्य सिरोही शामिल थे। एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. हरीश कुमार और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. दीपक कृष्णा ने भी अहम भूमिका निभाई।

मरीज की हालत अब ठीक

ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से ठीक हो रहा है।एम्स भोपाल के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने इसे मेडिकल साइंस की एक बड़ी उपलब्धि बताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.