भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट:एआई व डाटा एनालिटिक्स का ​हब बनाने पर फोकस

Updated on 06-01-2025 12:08 PM

24-25 फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मप्र का फोकस नए क्षेत्रों में निवेश लाने पर होगा। प्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा आर्टिफिशियल और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों का हब बनाने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा।

साथ ही स्मार्ट शहरों को बढ़ावा देने के लिए डेवलपर्स से चर्चा होगी ताकि प्रदेश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो।समिट में मप्र को आईटी और टेक्नोलॉजी हब बनाने पर चर्चा होगी। मुख्य फोकस इस बात पर होगा कि एआई, डाटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसे नए तकनीकी क्षेत्रों की फर्म्स मप्र में आएं और अपना ठिकाना बनाएं।

ये भी प्रयास होगा कि स्टार्टअप्स और आईटी कंपनियों के बीच सहयोग बढ़े। यह प्रयास होगा कि मप्र के डिजिटल नवाचार और ई गवर्नेंस के प्रोजेक्ट और मजबूत हों। आईटी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में युवाओं के लिए सीखने और नौकरियों के अवसर बढ़ाने पर भी प्रयास होगा। मप्र द्वारा बीते साल निवेश आकर्षित करने के हिसाब से नई आईटी पॉलिसी जारी कर चुका है।

स्मार्ट शहरों पर फोकस सरकार का फोकस इस बात पर होगा कि निजी क्षेत्र की साझेदारी से प्रदेश में स्मार्ट शहर बनें और ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो। शहरी विकास की उन तकनीकों को लाने पर फोकस होगा, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना शहर विकसित हों।

ग्रीन एनर्जी -माइनिंग पर भी फोकस समिट में यह भी प्रयास होगा कि रिन्युएबल एनर्जी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास और तेज हों। सोलर, विंड और हाइड्रोजन जैसे नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश आए ऐसे प्रयास होंगे। माइनिंग में ऐसी तकनीकों पर चर्चा होगी जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही माइनिंग में निजी क्षेत्र की साझेदारी बढ़ाने के प्रयास होंगे। टेक्सटाइल -अपैरल इंडस्ट्री में भी निवेश लाने पर फोकस होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.