12 घंटे में पूरा होगा भोपाल-पटना का सफर, जानें कब शुरू होगी वंदे भारत

Updated on 02-06-2025 11:14 AM

 भोपाल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) से पटना के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत अब जल्द ही होने जा रही है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन अगले दो महीनों में पटरी पर दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन की शुरुआत से भोपाल और पटना के बीच की दूरी अब कम समय में तय की जा सकेगी। चेन्नई में इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नया रैक पूरी तरह से तैयार हो चुका है। यह ट्रेन न केवल मध्य प्रदेश और बिहार की दो राजधानियों को जोड़ेगी, बल्कि इन दो राज्यों के बीच यात्रा को भी आसान बनाएगी। रेलवे बोर्ड द्वारा इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आवंटन पटना रेल मंडल को किया जाएगा। ट्रेन के संचालन की पूरी तैयारी भोपाल और पटना रेल मंडलों द्वारा की जा चुकी है। ट्रेन की समयसारिणी और किराया संरचना ट्रेन आवंटन के बाद ही घोषित की जाएगी।

कम समय में लंबी दूरी

आरकेएमपी से पटना की दूरी करीब 1005 किलोमीटर है। अभी इस दूरी को तय करने में अगरतला एक्सप्रेस या अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों को 18 से 20 घंटे लगते हैं। लेकिन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जो सेमी हाईस्पीड कैटेगरी में आती है और अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है, यह दूरी 12 से 13 घंटे में पूरी करेगी।

भोपाल से बिहार के लिए यात्रियों को मिलेगा सीधा विकल्प

फिलहाल भोपाल और आरकेएमपी से पटना के लिए सीधी ट्रेन सेवाएं सीमित हैं। वर्तमान में सिर्फ अगरतला एक्सप्रेस और सहरसा साप्ताहिक एक्सप्रेस ही सीधे कनेक्शन देती हैं। बाकी ट्रेनों में बिहार पहुंचने के लिए यात्रियों को स्टॉपेज और बदलने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वेटिंग की समस्या से मिलेगी निजात

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को वेटिंग और लंबी प्रतीक्षा सूची जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें एक आरामदायक, सुरक्षित और तेज गति की सीधी ट्रेन सेवा मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

दो महीने में इसे पटरी पर उतार दिया जाएगा, बोलें सीनियर डीसीएम

भोपाल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। रेलवे बोर्ड द्वारा जल्द ही इसका आवंटन किया जाएगा और अगले डेढ़ से दो महीने में इसे पटरी पर उतार दिया जाएगा। भोपाल मंडल की ओर से ट्रेन संचालन के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.