भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं.-एक क्षेत्र विश्वस्तरीय फेशिया के रूप में होगा विकसित

Updated on 16-02-2024 12:18 PM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 क्षेत्र को शहर के विश्वस्तरीय फेशिया के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने इसको लेकर नरेला विधानसभा अंतर्गत भोपाल स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद भोपाल डीआरएम के साथ स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में विकास कार्य के प्लान की जानकारी प्राप्त की।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि रेलवे, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम भोपाल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर संयुक्त रूप से प्लान बनाये, जिससे उनमें एकरूपता रहे। मंत्री श्री सारंग ने आगामी समय में प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के समक्ष सड़क का चौड़ीकरण कर 8 लेन के रुप में विकसित करने के प्लान पर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर भोपाल डीआरएम श्री देवाशीष त्रिपाठी, लोक निर्माण एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पर्यटकों में स्टेशन के आसपास के विकास से बनती शहर की छवि

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 क्षेत्र को विश्व स्तरीय स्वरूप में डेवलप किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन का प्रांगण शहर का फेशिया होता है, स्टेशन प्रांगण के बाहर उपलब्ध सुविधाओं एवं विकास कार्यों से ही शहर में बाहर से आने वाले पर्यटकों के मन में शहर की छवि बनती है। इसके लिये अब स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य रेलवे, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मिलकर करेंगे, जिससे कार्य में एकरूपता रहेगी।

पर्यटन को बढ़ावा देने बनाये मैप रूट

मंत्री श्री सारंग ने भोपाल के आसपास के क्षेत्रों में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिये मैप रूट बनाने के भी निर्देश दिये। स्टेशन पर स्थित ऑटो स्टैंड पर मौजूद रिक्शा चालकों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रदान करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की यात्रा और सुलभ होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.