भोपाल-विदिशा हाईवे फोरलेन होगा:लेक व्यू अशोक टूटेगा, इसकी जगह 150 कमरों का नया होटल बनेगा

Updated on 23-11-2024 01:26 PM

बड़े तालाब किनारे स्थित होटल लेक व्यू अशोक को 150 कमरों का बनाया जाएगा। होटल में इस तरह की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं जुटाई जाएंगी ताकि राजधानी में बड़े आयोजन आसानी से हो सकें। मौजूदा होटल को तोड़कर नए सिरे से बनाने का यह प्रोजेक्ट पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) आधार पर होगा। इसे प्राइवेट पार्टनर को 60 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा।

साधिकार समिति की बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पर्यटन विकास निगम के इस प्रोजेक्ट पर सैद्धांतिक सहमति दी है। प्राइवेट पार्टनर को इसे कम से कम 5 स्टार होटल बनाना होगा। अभी यह अभी 3 स्टार होटल है।

लीज पर देने से पहले होटल की ऑफसेट वैल्यू तय की जाएगी। कैबिनेट से मंजूरी के बाद प्रोजेक्ट को अमल में लाया जाएगा। बता दें कि 1985-86 में होटल की शुरुआत हुई थी। तब भारत सरकार के 51% और मप्र सरकार के 49% शेयर थे। अब इसमें केंद्र के शेयर नहीं है।

40 साल पुराना श्यामला हिल्स स्थित यह होटल 7.16 एकड़ में फैला है। इसमें 4 सुइट, 39 डीलक्स रूम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट आदि हैं। पांच साल पहले भी होटल को निजी हाथों में देने की कोशिश हुई थी। कीमत 350 करोड़ आंकी गई थी। कोई भी निजी कंपनी इसे लेने को तैयार नहीं हुई।

अभी हाईवे जर्जर... 55 किमी का सफर 85 किमी का

भोपाल के लिए दूसरी बड़ी सौगात हाईवे को लेकर है। मौजूदा भोपाल-विदिशा रोड (एसएच-18) को 2 लेन से 4 लेन किया जाएगा। एमपीआरडीसी (मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम) ने इसके निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इस सड़क को एक्सप्रेस-वे जैसा बनाया जाएगा। इस पर सर्विस लेन भी होगी। निर्माण हाइब्रिड एनीयुटी मोड पर होगा।

स्टेट हाईवे की मौजूदा लंबाई करीब 55 किमी है। यह भोपाल में भानपुर चौराहा अयोध्या बाइपास से प्रारंभ होती है और सांची-सलामतपुर जंक्शन पर एनएच-146 पर समाप्त होती है। यह सड़क भोपाल और रायसेन जिलों से होकर गुजरती है। भानपुर, चोपड़ाकला, सुखी सेवनियां, डोब, बालमपुर, दीवानगंज और सलामतपुर जैसे आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती है।

एमपीआरडीसी प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 44.80 किमी है। यह भोपाल से विदिशा जाने के लिए यह सबसे सीधा मार्ग है। लेकिन यह सड़क जर्जर है। लोगों को रायसेन होकर जाना पड़ता है। इसमें 30 किमी दूरी बढ़ जाती है। चूंकि यह दक्षिण से उत्तर भारत को जोड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। इससे रोज करीब 10 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.