भोपाल को मिलेगा पहला हेरिटेज होटल, जून से होगा शुरू

Updated on 18-04-2024 01:47 PM
भोपाल। 18 अप्रैल को दुनियाभर के देश विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाते हैं। सवा सौ साल पुरानी इमारत सदर मंजिल राजधानी का पहला हेरिटेज होटल होगा। इसमें 22 कमरे और एक दरबार हाल है। फाइव स्टार सुविधाओं वाले इस होटल में फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। लोकसभा चुनाव के बाद इसकी शुरुआत होगी।

1898 में नवाब शाहजहां बेगम के बनवाए इस भवन में इंडो वेस्टर्न, यूरोपियन कला का मेल दिखता है। साथ ही एमपी टूरिज्म पर्यटकों को रायल फीलिंग देने के लिए प्रदेश के किलों को हेरिटेज होटल में तब्दील कर रहा है, जिसमें से बेहद खास है जबलपुर का रायल होटल है। हेरिटेज होटल को आने वाले समय में वैकेशंस की लिस्ट में आप जोड़ सकते हैं ये डेस्टिनेशंस, जिन्हें आप देखने तो जा सकते थे, लेकिन होटल बनने पर यहां ठहर भी सकेंगे।

रायल होटल, जबलपुर

विशेषता : 19वीं शताब्दी में बने इस महल को राजा गोकुलदास ने बनवाया था और अपनी नातिन को दहेज में दिया था। बाद में इसे ब्रिटिश सरकार को बेच दिया गया। यहां ब्रिटिश और यूरोपियन मेहमान रुका करते थे।

रूट : भोपाल से जबलपुर के लिए डायरेक्ट ट्रेन है। इसमें 7-8 घंटे का समय जबलपुर पहुंचने में लगेगा।

बलदेवगढ़ किला, टीकमगढ़

विशेषता : किले को राजा विक्रमादित्य सिंह बुंदेला ने 18वीं शताब्दी में बनवाया था। यह अपनी खास बनावट के लिए जाना जाता है। यहां किला सैनिकों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था, जहां राजा की देख-रेख में सैन्य प्रशिक्षण का काम चलता था। यहां गोले-बारूद और तोपों का भंडारण हुआ करता था।

रूट : भोपाल से टीकमगढ़ वाया रोड 5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। टीकमगढ़ से 32 किलोमीटर दूर है यह किला।

क्योटी फोर्ट, रीवा

विशेषता : महल के पास 33 फीट ऊंचा क्योटी वाटर फाल है। क्योटी वंश के 18वें राजा वीर सिंह देव के बेटे नागमल देव ने बनवाया था। 1857 में किला उस युद्ध का साक्षी बना, जब ठाकुर रणमत सिंह और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच युद्ध छिड़ा, जिसमें हजारों ब्रिटिश सिपाही मारे गए।

रूट :B भोपाल से रीवा के लिए ट्रेन है। लान्ग ड्राइविंग का शौक है, तो करीब 10 घंटे का समय लगेगा। स्टेशन से क्योटी फोर्ट 43 किमी. दूर है।

साइट्स को 90 साल के लिए लीज पर दिया

प्रदेश की धरोहरों को हेरिटेज होटल्स में तब्दील करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। मप्र के 6 किलों व महल है, कोशिश है कि महल व किलों के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना इनको हेरिटेज होटलों में तब्दील किया जा रहा है। सभी किलों व महल 90 वर्ष के लिए लीज पर दी गई है। साथ ही कुछ और जगहों को चिन्हित किया गया है।

सुनील दुबे, डायरेक्टर आईपी, मप्र टूरिज्म बोर्ड



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.