5 महीने बाद भोपाल जिपं की मीटिंग आज:सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में प्रतिनिधि की 'नो एंट्री'; पिछली बार हुआ था हंगामा

Updated on 08-11-2024 01:25 PM

भोपाल जिला पंचायत की साधारण सभा की मीटिंग शुक्रवार को होगी। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचई, कृषि, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति, वन, महिला एवं बाल विकास समेत 15 विभागों की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में प्रतिनिधियों की एंट्री नहीं होगी। सीईओ ऋतुराज सिंह ने इसे लेकर समिति सभापति को लेटर भी लिखा है।

पिछली मीटिंग 10 जुलाई को होने से पहले ही हंगामे की भेंट चढ़ गई थी। सीईओ सिंह के समय पर नहीं पहुंचने पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने मीटिंग का बहिष्कार किया था। बाद में जनप्रतिनिधियों ने सीईओ ऋतुराज के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया था।

सीईओ के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव लाए-अध्यक्ष

पिछली मीटिंग का बहिष्कार करते हुए अध्यक्ष गुर्जर ने कहा था कि सीईओ किसी की नहीं सुनते हैं, इसलिए निंदा प्रस्ताव लाए हैं। उपाध्यक्ष मोहन जाट ने कहा था कि डीईओ ए.के. त्रिपाठी के खिलाफ पिछली बैठकों में निंदा प्रस्ताव लाए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए विरोध जताया गया। सदस्य चंद्रेश राजपूत ने कहा था कि जनता ने हमें चुना है, इसलिए बैठक में मुद्दा उठाया। जो भी भ्रष्टाचार करेगा, उसका विरोध करेंगे। बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया।

आज फिर बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा होगी

5 महीने के बाद आज शुक्रवार को फिर बैठक है। दोपहर 1 बजे से बैठक होगी, जिसमें कृषि, पशु चिकित्सा, मत्योद्योग, सहकारी समिति, बिजली कंपनी, वन, पीएचई, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, प्रधानमंत्री सड़क योजना, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की जाएगी।

इस बैठक से पहले दोपहर 12 बजे से सामान्य प्रशासन समिति की बैठक होगी, जिसमें अध्यक्ष, सीईओ और सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

इसलिए जरूरी है मीटिंग

जानकारी के अनुसार, बैठक ही एक ऐसा प्लेटफार्म होता है जहां सभी विभागों के अफसरों से जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य रूबरू होते हैं। पिछली बैठकों में उपाध्यक्ष और सदस्यों ने अधिकारियों पर भड़ास भी निकाली थी। इसके बाद कामों में थोड़ी तेजी आई, लेकिन बैठक न होने से गांव के विकास से जुड़े काम अटक गए।

सदस्यों का कहना है कि बैठक न होने से वे गांव से जुड़े पानी, सड़क, नाला-नाली निर्माण, बिजली कनेक्शन समेत जनता से जुड़े अन्य विषय नहीं उठा पा रहे हैं। शुक्रवार को होने वाली बैठक में ये मुद्दे उठाएंगे।

दो महीने में होनी चाहिए मीटिंग

पिछली 2 मीटिंग को 9 महीने का समय हो चुका है। नियमानुसार,मीटिंग हर दो महीने में होनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.