महू में रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक:प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी चीफ समेत दिग्गज दिनभर करेंगे बैठकें

Updated on 10-01-2025 12:08 PM

26 जनवरी को महू में कांग्रेस "जय भीम, जय बापू, जय संविधान" रैली करने जा रही है। इस रैली की तैयारियों को लेकर आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिनभर बैठकों का दौर चलेगा।

बैठकों में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दूसरे राउंड में, तीन बजे से रात 8 बजे तक पीसीसी में बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा।

रैली के लिए पटवारी ने बनाई 11 कमेटियां

महू में होने वाली रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने 11 समितियां बनाई हैं। इनमें कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

समन्वय समिति में ये शामिल

प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, मप्र के सह प्रभारी संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी, महासचिव रण-विजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह और एनएसयूआई के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को समन्वय समिति में शामिल किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.