भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा बनीं मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश:जीता 2025 का खिताब, कहा- यह मेरी सालों की मेहनत

Updated on 03-06-2025 12:00 PM

मिस यूनिवर्स एमपी-2025 का खिताब जान्हवी मल्होत्रा ने अपने नाम कर लिया। फर्स्ट रनर अप ताप्ती ठाकुर और सेकेंड रनर अप श्रेया बेड़िया रहीं। खिताब जीतने के बाद जान्हवी ने  कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह मेरी सालों की मेहनत थी। मुझे अब अपना स्टेट रिप्रजेंट करने का मौका मिलेगा। शुरुआती राउंड में नर्वस नेस होती थी। लेकिन, मुझे पता था जीतना है, जीतने के लिए आई हूं और जीतकर जा रही हूं।

मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे सोमवार को भोपाल में एक निजी होटल में मिस यूनिवर्स एमपी-2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस भी दी गई। वहीं, फिनाले में मॉडल्स को अलग-अलग टाइटल दिए गए।

सोमवार शाम को कॉकटेल राउंड से फिनाले शुरू हुआ। सभी 13 फाइनलिस्ट्स ब्लैक वन पीस पहनकर रैम्प पर उतरीं। अपनी चाल-ढाल, एटीट्यूड और आत्मविश्वास से जजेस और दर्शकों को प्रभावित किया। इस राउंड में सिर्फ लुक्स ही नहीं, बल्कि प्रतिभा की भी झलक दिखी।

इसके बाद हुआ रिसॉर्ट वियर राउंड हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने लाइट गाउन और सिंगल पीस ड्रेस में रैम्प वॉक किया। यह राउंड प्रतिभागियों के स्टाइल और आत्मविश्वास का आइना बना। रैम्प पर उनकी चाल, स्माइल और प्रजेंस दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

13 फाइनलिस्ट ने रैम्प पर बिखेरा जलवा 20 मई को हुए स्टेट लेवल ऑडिशन में प्रदेशभर से चयनित 13 फाइनलिस्ट ने फिनाले में रैम्प पर जलवा बिखेरा। शो की खास बात यह है कि यह आयोजन मध्यप्रदेश की आधिकारिक स्टेट फ्रेंचाइजी द्वारा किया गया।

3 दिन तक चली ग्रुमिंग, इंटरनेशनल ट्रेनर ने दी ट्रेनिंग फिनाले से पहले सभी प्रतिभागियों को इंटरनेशनल एक्सपर्ट अरनिश डायमेरी ने 3 दिन की खास ट्रेनिंग दी है। इस दौरान प्रतिभागियों की रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनल इंटरव्यू, फोटोशूट और टैलेंट राउंड की बारीकी से तैयारी कराई गई थी।

फिनाले तक पहुंची ये 13 प्रतिभागीं फिनाले में 13 प्रतिभागियों में लावण्या नामदेव, नैनश्री सिंह, जान्हवी मल्होत्रा, परांसवी पाटिल, हनी तेजवानी, श्रेया बेड़िया, यामिनी माखुर, त्राषा सक्सेना, ताप्ती ठाकुर, रुनशिखा राठौर, सोनाली सिंह राठौर, हिमांशा शर्मा, प्रिया द्विवेदी शामिल रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.