भोपाल की जसविंदर कौर बनीं ग्लैमोन मिसेज इंडिया, दुबई में जीता खिताब

Updated on 09-08-2023 12:57 PM
भोपाल। दुबई में आयोजित ग्लैमोन इंडिया ब्यूटी पैजेंट सीजन आठ में भोपाल के न्यू जेल रोड निवासी जसविंदर कौर सलूजा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्लैमोन मिसेज इंडिया का खिताब जीता है। देश-विदेश की ख्याति प्राप्त हस्तियों ने उन्हें ताज पहनाया। जसविंदर ने जीरो फिगर समूह में अपनी सुंदरता के साथ ही सौम्य व्यवहार से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए यह खिताब प्राप्त किया। इस स्‍पर्धा में भारत की 43 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।


लगातार दूसरी बार भोपाल की सुंदरी ने जीता खिताब

यह लगातार दूसरी बार है जब भोपाल की झोली में यह खिताब आया है। पिछले साल थाइलैंड के फुकेट में आयोजित ग्‍लैमोन मिसेज इंडिया ब्‍यूटी पेजेंट में भोपाल की शिवांगी पांडे ने यह खिताब जीता था।

अजमान पैलेस में हुआ आयोजन

इंडिया ब्यूटी पेजेंट दुबई के अजमान पैलेस में हुआ। मान दुआ के निर्देशन में हुए आयोजन में देश की ख्याति प्राप्त विवाहित महिलाओं ने अपने सौंदर्य और ग्लैमर से सबको प्रभावित किया। निर्णायक मंडल ने रिजवान साजन, लारा वेना, लारा तिब्बत आदि शामिल थे। अपने-अपने क्षेत्र की प्रसिद्ध हस्तियां प्रतीक सूरी, समायरा, आई वालानी एवं शिवांगी पांडेय ने विजेताओं के चयन में सहयोग किया। भव्य आयोजन में प्रतिभागियों ने कैटवाक कर सबको प्रभावित किया। जीरो फिगर के आधार पर चरणबद्ध चयन के बाद सवाल-जवाब का सत्र हुआ। इसी आधार पर जसविंदर का चयन किया गया।

जब तक जीवन है, सपने देखूंगी

जसविंदर से निर्णायक मंडल ने सवाल किया कि वह एक कौन-सा नियम होगा जो आप तोड़ना पसंद करेंगी। जसविंदर ने कहा कि जो लोग विवाहित महिलाओं से केवल यह उम्मीद करते हैं कि वह घर का काम करे और केवल बच्चों की मां बनकर रहे। यह नियम मैं तोड़ना चाहती हूं। विवाहित होने का मतलब यह नहीं है कि सपने देखना बंद कर दें। जसविंदर को बेस्ट स्माइल, फोटेजेनिक और बेस्ट कास्ट्यूट अवार्ड भी मिला है। जसविंदर पूर्व में एयरलाइंस केबिन क्रू स्टाफ मेंबर भी रह चुकी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.