इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना भोपाल का राजा भोज विमानतल, दुबई के साथ आरंभ होंगी उड़ानें

Updated on 14-03-2024 01:20 PM
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को अब इंटरनेशनल स्तर का एयरपोर्ट माना जाएगा। सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर कस्टम एयरपोर्ट का दर्जा दे दिया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए कस्टम एवं इमिग्रेशन की व्यवस्था होना जरूरी है। इमिग्रेशन के लिए जरूरी ई गेट, ग्रीन एवं रेड चैनल की स्थापना भी कर ली गई है।


इमिग्रेशन काउंटर स्थापित

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर भोपाल एयरपोर्ट पर विदेशों से आईं उड़ानों से सामान उतारने एवं चढ़ाने की दृष्टि से कस्टम एयरपोर्ट बनाने की अनुमति प्रदान की है। इंटरनेशनल उड़ानें शुरू करने के लिए कस्टम का दर्जा मिलना जरूरी होता है। यह दर्जा मिलने के साथ ही भोपाल एयरपोर्ट राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाएगा। एयरपोर्ट अथारिटी ने हाल ही में इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किए हैं। इलेक्ट्रानिक गेट भी लगा दिए गए हैं। इंटरनेशनल विंग पूर्ण रूप से विकसित कर लिया गया है। आगमन क्षेत्र में पांच एवं प्रस्थान क्षेत्र में चार काउंटर बनाए गए हैं। इंटरनेशनल मापदंडों के अनुरूप यहां ग्रीन एवं रेड चैनल बनाए गए हैं। कस्टम का दर्जा मिलने से पहले ही यहां काउंटर भी बनाए जा चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की बाधा दूर

भोपाल से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की आखिरी बाधा भी दूर हो गई है। उड़ानें शुरू होने से पहले सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या बढ़ाना जरूरी है। अथारिटी ने इसके लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से जवानों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया था। ब्यूरो ने 85 जवान बढ़ाने की सैद्धांतिक स्वीकृति भी दे दी है। वर्तमान में एयरपोर्ट पर 170 जवान तैनात हैं। भविष्य में इनकी संख्या 400 तक करने का प्रस्ताव है।


राजा भोज को कस्टम एयरपोर्ट का दर्जा मिल गया है। अब इंटरनेशनल उड़ानें प्रारंभ हो सकती हैं। शेड्यूल उड़ानों के साथ ही अब प्राइवेट विदेशी विमान भी यहां लैंड हो सकेंगे। हम नए रूट पर स्लाट दे सकेंगे। स्लाट लेते ही जवानों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इस साल दुबई उड़ान के साथ इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।

- रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर,

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.