700 कैमरें खंगाले के बाद मिला भोपाल का रक्षम:मथुरा में बच्चे को छोड़ फरार हुआ आरोपी

Updated on 12-06-2025 12:56 PM

हर बीतते दिन के बाद साथ बेटे को मिलने की उम्मीद खोती जा रही थी। हर आस खत्म हो रही थी, लेकिन भगवान ने चमत्कार कर दिया। स्वयं एक व्यक्ति ने कॉल कर मथुरा पुलिस को रक्षम उनके पास होने की जानकारी दी। मथुरा पुलिस ने खाटूश्याम पुलिस से संपर्क किया और बच्चा उनके पास होने की बात कही। यह जानकारी जब मुझे और परिवार को मिली तो यकीन नहीं हुआ।

बुधवार को पुलिस ने बच्चा हमारे सुपुर्द किया तब लगा भगवान ने मेरी हर एक मुराद पूरी कर दी। मेरा बेटा मेरे पास है, इससे ज्यादा मुझे कुछ भी नहीं चाहिए। चार दिन बाद उसने पहली बार मेरे हाथों से कुछ खाया है, मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। परिवार से अलग रहकर बच्चा बेहद कमजोर हो चुका है। पहले ही वह बीमार था, लेकिन जिसने उसे अपने पास रखा उन्होंने बेहद ख्याल रखने की कोशिश की। यही कारण है मेरा बेटा सही सलामत है। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। कहीं कोई चोट के निशान नहीं हैं। हालांकि बच्चा गुमसुम है कुछ बोल नहीं रहा है।

700 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

इधर मामले की जानकारी देते हुए सीकर पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि 7 जून को मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की रहने वाली ललित जाटव पत्नी अजय जाटव ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके 3 साल के बेटे रक्षम का अपहरण हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीकर जिले सहित उत्तर प्रदेश के कई स्थानों के करीब 700 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जांच में पता चला कि आरोपी मासूम बालक को उत्तर प्रदेश के वृंदावन के आसपास के इलाके में लेकर आया है।

सरपंच को बच्चा थमाकर आरोपी फरार

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के शेरगढ़ थाना इलाके के स्यारहा गांव में दबिश दी और मासूम रक्षम को दस्तयाब कर लिया। आरोपी की पहचान होने पर उसने मासूम रक्षम को स्थानीय प्रधान या सरपंच को सुपुर्द कर दिया था और खुद फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मासूम रक्षम को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया है और उन्हें सौंप दिया गया है।

कैसे हुआ था बच्चे का अपहरण? पुलिस ने बताया कि 6 जून को निर्जला एकादशी के दिन रक्षम अपनी मां और नानी के साथ खाटूश्यामजी आया था। मां और नानी ने बच्चे की खराब तबीयत और तेज धूप को देखते हुए एक अनजान व्यक्ति को सौंप दिया था। लेकिन जब परिजन वापस आए तो बच्चा और अनजान व्यक्ति दोनों गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी देकर मामला दर्ज कराया था। यह अनजान व्यक्ति जयपुर से ट्रेन में उनके साथ आया था, जिससे अच्छी बोलचाल हो गई थी। भरोसा करके उन्हें बच्चे को उन्हें सौंपा था, लेकिन वो उसे लेकर फरार हो गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.