खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भोपाल के समरदीप और शालिनी ने जीते स्‍वर्ण पदक

Updated on 31-05-2023 07:12 PM

भोपाल। उत्तर प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मप्र के एथलीटों का सोमवार को शानदार प्रदर्शन रहा है। एथलेटिक्‍स में बरकत उल्‍ला यूनिवर्सिटी भोपाल की शालिनी चौधरी ने डिस्कस थ्रो व समरदीप ने शाटपुट में जीता स्वर्ण। आरएनटीयू भोपाल की मनीषा ने स्टीपलचेस में रजत पदक जीता, वहीं आइटीएम ग्वालियर के पहलवान दीपांशु ने कुश्ती में रजत पदक जीता। तीरंदाजी और हाकी में भी मध्‍य प्रदेश के खिलाड़ी चमके।

मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी की होनहार एथलीट शालिनी चौधरी ने सुबह के सत्र में बरकत उल्ला यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए डिस्कस थ्रो में 50.60 मीटर डिस्कस फेंककर स्वर्ण पदक जीता। गुरुकाशी यूनिवर्सिटी की भावना यादव ने रजत व लवली यूनिवर्सिटी की अनीशा ने कांस्य पदक जीता। शाम के सत्र में बरतकत उल्लाह यूनिवर्सिटी के ही समरदीप ने शाटपुट में रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। समरदीप भी मप्र अकादमी के एथलीट है। विजेताओं को मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवम डॉक्टर कुलदीप सिंह टेक्निकल डेलीगेट द्वारा पदक प्रदान किए गए।

इसके अलावा मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी की खिलाड़ी मनीषा ने रवींद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन का प्रतिनिधित्व करते हुए 3000 मी. स्टीपल चेज में रजत पदक जीता। मप्र महिला हाकी अकादमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित आइटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के 3-1 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। आइटीएम के पहलवान दीपांशु ने कुश्ती में रजत पदक जीता। तीरंदाज़ी में अकादमी की खिलाड़ी व रानी दुर्गावती अकादमी विश्वविद्यालय जबलपुर की मुस्कान किरार ने फ़ाइनल में प्रवेश किया, महिला टीम कांपाउड ने सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.