पुराने शहर में धूमधाम से निकला भुजरिया चल समारोह, सिर पर भुजरिया रखकर किन्नरों ने किया नृत्य

Updated on 02-09-2023 01:01 PM
भोपाल। रक्षाबंधन के दूसरे दिन शहर में मनाया जाने वाला भुजरिया पर्व शुक्रवार को उत्साह के साथ मना। मंगलवारा से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किन्नरों ने अपना परंपरागत भुजरिया चल समारोह निकाला। इसमें श्रृंगार कर बड़ी संख्या में किन्नर शामिल हुईं। सिर पर भुजरिया लेकर चलती किन्नरों को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिल्मी गानों पर किन्नरों ने नृत्य किया। मुस्कान, महक, पल्लवी, पूनम आदि किन्नरों ने खूब नृत्य किया।

मंगलवारा व बुधवारा से निकले चल समारोह

मंगलवारा व बुधवारा से किन्नरों के चल समारोह अलग-अलग निकले। पीर गेट पर दोनों जुलूस एक साथ होने थे, लेकिन पुलिस ने जुलूस को रुकने नहीं दिया। इस पर किन्नरों व पुलिस जवानों के बीच बहस भी हुई। इसके बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए बुधवारा व मंगलवारा के किन्नरों का ये जुलूस यहां से गुफा मंदिर पहुंचा, जहां पर भुजरियों का विसर्जन कुंडों में भुजरियों का विसर्जित किया गया।


10 किलो सोने के आभूषण पहनकर पहुंची किन्नरों की गुरु सुरैया

जुलूस में सबसे का आकर्षक का केंद्र रहीं किन्नरों की गुरु सुरैया। वे 10 कलो वजनी सोने के आभूषण पहनकर आईं। गले का बड़ा सोने से बना हार, हाथों, कानों सहित अन्य सोने के आभूषण पहने हुई थीं। यहां तक कि उनके मोबाइल पर सोने की परत चढ़ी हुई थी। ऊपर से नीचे तक सोने से लदी सुरैया को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुर्सी पर बैठाकर किन्नरों से उनका स्वागत किया। वहीं मप्र के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव की निजी सहायक के तौर पर नियुक्ति पाने वाली पहली किन्नर संजना भी जुलूस में शामिल हुईं।


नवाबी शासन काल से किन्नर हर वर्ष निकालती हैं भुजरियां जुलूस

मंगलवारा व बुधवारा की किन्नरों की ओर से रक्षाबंधन के दूसरे दिन भुजरिया जुलूस निकालने की परंपरा नवाबी शासन काल से शुरू हई थी, जो अब तक बनी हुर्ठ है। इतिहासकारों के अनुसार शहर में वर्षा नहीं होने से अकाल पड़ था। ऐसे में किन्नरों के जुलूस निकलने से अधिक वर्षा हुई, तब से यह भुजरिया जुलूस निकाला जाने लगा। किन्नरों के भुजरिया जुलूस में फिल्मों का असर भी दिखता है। फिल्मी अंदाज में किन्नर सज-धज कर जुलूस में शामिल होती हैं। प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि के लिए किन्नर भगवान से प्रार्थना करती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.