भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल की 'थैंक यू फॉर कमिंग' का पत्ता साफ, 'मिशन रानीगंज' के लिए बढ़ा खतरा

Updated on 20-10-2023 03:45 PM
आखिरकार जिसका डर था वही हुआ। देर से सही लेकिन एकता कपूर और रिया कपूर द्वारा प्रड्यूस फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का पत्ता सिनेमाघरों से साफ हो चुका है। अनिल कपूर के दामाद करण बूलानी निर्देशित इस फिल्म की पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ढीली पकड़ दिखी थी और अब आखिरकार इसने सिनेमाघरों को बाय-बाय कर दिया है। वहीं अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मिशन रानीगंज' के लिए अब सर्वाइव का खतरा बढ़ गया है।

बता दें कि इस वीक सिनेमाघरों में जहां पिछल 43 दिनों से चल रही शाहरुख खान की 'जवान' अब भी छाई है वहीं करीब 23 दिनों से 'फुकरे 3' भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। अब इस वीक तीन नहीं फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है, जिनमें पैन इंडिया फिल्म विजय स्टारर 'लियो' के अलावा टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन की 'गणपत' है और दिव्या खोसला कुमार की 'यारियां 2' हैं। ऐसे में 'लियो' जहां एक दिन पहले यानी गुरुवार को रिलीज हुई है, इसने बम्पर कमाई कर डाली है और बताया जा रहा है कि पहले दिन इसने करीब 63.29 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है, जिसमें हिन्दी में इसने केवल 2.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। खैर, इन तीन फिल्मों की रिलीज ने इतना तो साफ कर दिया है कि पहले से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म की हालत अब खराब हो सकती है।

'थैंक यू फॉर कमिंग' लोगों को नहीं आई पसंद

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला स्टारर सेक्स कॉमेडी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की हालत पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर पतली थी। फिल्म ने 80 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। हालांकि, इसके अगले दिन शनिवार और रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ से अधिक की कमाई जरूर की लेकिन इसके बाद अब तक कुछ लाख में ही हर दिन कमाई कर पाई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म के खिलाफ खूब अपनी भड़ास निकाली है।

सिनेमाघरों से टाटा-बाय बाय हो चुकी 'थैंक यू फॉर कमिंग'

फिल्म की कहानी कनिका कपूर नाम की लड़की की है जिसमें भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। दरअसल कनिका को उनकी मां बतौर सिंगल मदर पालती हैं। कनिका अब अपने लिए परफेक्ट लड़के की तलाश में हैं जो उनके सेक्शुअल डिजायर्स को पूरा कर सके। लोगों को न तो फिल्म की कहानी और न ही कलाकारों की एक्टिंग पसंद आई है। इसने बुधवार को केवल 10 लाख रुपये की कमाई की थी और अब ये संभवत: सिनेमाघरों से छट भी चुकी है।

पसंद आ रही जसवंत गिल की कहानी

वहीं रियल लाइफ हीरो माईनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की कहानी लोगों को पसंद जरूर आ रही है, लेकिन इसकी भी कमाई की रफ्तार काफी ढीली दिख रही है। निर्देशन टीनू सुरेश की फिल्म साल 1989 की घटना पर बेस्ड है जिसमें पश्चिम बंगाल के रानीगंज की महाबीर कोयला खदान में 65 मज़दूरों के फंसने की ख़बर मिलती है। उन्हें बचाने के लिए एक्टर अपनी जान पर खेल जाते हैं।

14वें दिन 55 लाख रुपय़े की कमाई

'मिशन रानीगंज' ने 14वें दिन गुरुवार को 55 लाख रुपय़े की कमाई की है। हालांकि, ये शरुआती आंकड़े हैं। फिल्म ने 14 दिनों में 30.30 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक करीब 40.6 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.