पचमढ़ी के ट्रेनिंग सेंटर में भूटान आर्मी जवान की मौत:तालाब में डूबा, भोपाल में हुआ पोस्टमार्टम

Updated on 31-07-2025 01:33 PM

हिल स्टेशन पचमढ़ी स्थित आर्मी एजुकेशन कोर (एईसी) के करियप्पा कंपनी परिसर में बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे भूटान आर्मी के 27 वर्षीय जवान शिवांग गेलसेन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इंटरनेशनल मामला होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक शिवांग गेलसेन, पिता सोनम, रॉयल भूटान आर्मी में आरक्षक (रैंक - चुमा) के पद पर कार्यरत था। वह 7 मई 2025 से 7 अक्टूबर 2025 तक की 5 महीने की ट्रेनिंग पर पचमढ़ी आया था। यहां वह एईसी के आरएम कोर्स में बैंड सीखने की ट्रेनिंग ले रहा था।

खाने के बाद तालाब के पास गया पचमढ़ी थाना प्रभारी अनूप सिंह उईके ने बताया कि बुधवार को दोपहर का खाना खाने के बाद शिवांग सेंटर परिसर के तालाब के पास गया था। वह कभी-कभार मछली पकड़ने भी जाता था। उसी दौरान वह अचानक तालाब में गिर गया और डूबने लगा। उसने बचाव के लिए आवाज लगाई।

साथियों ने बचाने की कोशिश की शिवांग की आवाज सुनकर उसके साथी तेजसिंह समेत अन्य जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे तालाब से बाहर निकालकर तुरंत आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम भोपाल में हुआ पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। चूंकि मामला विदेशी सेना के जवान से जुड़ा था, इसलिए प्रक्रिया के तहत शव को भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विदेश मंत्रालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट मामला अंतरराष्ट्रीय होने के कारण सेना और जिला प्रशासन दोनों सतर्क हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और संबंधित रिपोर्ट रॉयल भूटान आर्मी व विदेश मंत्रालय को भेजी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.