पीएम मोदी का बड़ा ऐलान ,देश में 14500 स्कूल PM-SHRI योजना से होंगे अपग्रेड

Updated on 06-09-2022 05:45 PM
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पीएम-श्री योजना (PM-SHRI) के तहत मॉडल स्कूलों की सौगात दी है। नई शिक्षा नीति के अनुरुप देश भर में 14500 स्कूलों को डेवलप और अपग्रेड किया जाएगा। यह स्कूल, अन्य के लिए आदर्श होंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शिक्षक दिवस पर पीएम-श्री स्कूलों का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज TeachersDay पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। प्रधान मंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। ये मॉडल स्कूल जो बनेंगे, वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी मानकों को पूरा करेंगे।

 

भविष्य में इनोवेशन के द्वार खोलेगा पीएम-श्री स्कूल

पीएम ने कहा कि यह स्कूल, अन्य स्कूलों को एक नई राह दिखाएगा, उनको प्रेरित करेगा। पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षण पद्धति का एक आधुनिक व परिवर्तनकारी तरीका होगा जो शैक्षिक वातावरण को समग्र बनाएगा। यहां इनोवेशन, रिसर्च बेस्ड शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। बच्चों का डेवलपमेंट इस तरह हो कि वह इनोवेशन की ओर ध्यान केंद्रित करे। नए-नए आईडियाज को खोजे, उस पर काम करे और भविष्य में देश के विकास में योगदान दे। वह केवल अपनी पढ़ाई नौकरी पाने के लिए न करे बल्कि इनोवेशन करे, खुद एंटरप्रेन्योर बनें।

पीएम-श्री स्कूलों के बच्चे मनपसंद फील्ड चुनने के लिए किए जाएंगे तैयार

उन्होंने कहा कि पीएम-श्री स्कूलों में वह सारी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी जोकि एक स्टूडेंट के विकास और उसके आगे बढ़ने के लिए जरुरी है। न्यू टेक्नोलॉजी पर आधारित स्मार्ट क्लासरूम्स, खेल की समस्त सुविधाएं सहित अन्य सभी इंफ्रास्ट्रक्चर होंगे जोकि किसी भी स्टूडेंट को उसकी रुचि के अनुसार उसे अपना फील्ड चुनने का मौका दे सके। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, देश के भविष्य को नया आयाम देने जा रही है। यहां एक घिसी-पिटी शिक्षा व्यवस्था नहीं बल्कि शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने जा रही है। एनईपी, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति के लिए लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि एनईपी की मूल भावनाओं को लागू करने के लिए शुरू होने वाले पीएम-श्री स्कूल से देश के लाखों बच्चों का भविष्य संवरेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
 16 September 2026
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत ने मंगलवार को बोत्सवाना को एचआईवी एड्स के इलाज के लिए उनके सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र को सहयोग देने के मकसद…
 16 September 2026
नई दिल्ली: गुड़गांव में महिला बाइकर के साथ हुई घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बाइक और साइकल चलाने वाली…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सांसदों और विधायकों के दलबदल को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के प्रस्ताव पर घमासान तेज हो गया है। सिब्बल के प्रस्ताव का कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सिविल लाइंस इलाके में एक 50 साल की महिला से 200 करोड़ की रंगदारी मांगने की खबर एनबीटी छपने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले अधिकतम 10…
 16 September 2026
नई दिल्ली: नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच इस शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक…
 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
Advt.