'स्पाइडर मैन' फेम टॉम हॉलैंड का बड़ा ऐलान, एक्टिंग से लेने जा रहे ब्रेक, बताया क्या है कारण

Updated on 09-06-2023 08:23 PM
हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड ने बड़ा ऐलान कर सबको चौंका दिया है। 'स्पाइडर मैन' फेम हॉलैंड ने फैसला किया है कि वह जल्द ही ब्रेक लेंगे। जी हां, उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने के बारे में ऑफिशियल बयान दिया है। उन्होंनेकहा कि वह सीरीज ‘द क्राउडेड रूम’ में काम करने के बाद अब एक साल आराम करेंगे। आइए बताते हैं उन्होंने ब्रेक लेने के पीछे क्या वजह बताई है।

Tom Holland ने बताया कि वह अब सालभर ब्रेक लेना चाहते हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द क्राउडेड रूम' को लेकर बिजी चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सीरीज में उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। इमेंमें काम करना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। इसलिए वह अब एक साल का ब्रेक लेना चाहते हैं। मालूम हो, ‘द क्राउडेड रूम’ 9 जून 2023 को एप्पल टीवी पर रिलीज हुई है।


‘द क्राउडेड रूम’ में टॉम का रोल

27 साल के हॉलैंड इस सीरीज के निर्माता भी थे। उन्होंने कहा कि इससे उन पर दबाव और बढ़ा। सीरीज में हॉलैंड ने डैनी सुलिवन की भूमिका निभाई है। यह उन लोगों की सच्ची व प्रेरणादायक कहानियों पर आधारित है जो मानसिक बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद सफल जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
'दबाव बढ़ गया, अब आराम करूंगा'
हॉलैंड ने पत्रिका ‘एक्स्ट्रा’ से कहा, 'हम कुछ ऐसी भावनाओं से रूबरू हुए, जिससे पहले कभी हमारा वास्ता नहीं पड़ा था।' उन्होंने कहा, 'फिर निर्माता होने की जिम्मेदारी, हर दिन सेट पर पेश होने वाली समस्याओं से निपटना, इन सभी से दबाव और बढ़ गया। मैं एक साल आराम करूंगा और यह इस सीरिज के चुनौतीपूर्ण होने का परिणाम है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.