तेलुगू एक्‍टर राघव लॉरेंस को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने र‍िलीज से दो दिन पहले Rudhran फिल्‍म पर लगाया अंतरिम बैन

Updated on 13-04-2023 09:03 PM
तेलुगू फिल्‍मों के मशहूर एक्‍टर, डायरेक्‍टर, सिंगर और डांसर राघव लॉरेंस को बड़ा झटका मिला है। मद्रास हाई कोर्ट ने उनकी फिल्‍म 'रुद्रन' पर अंतरिम बैन लगा दिया है। 'रुद्रन' शुक्रवार, 14 अप्रैल को ही तमिल नव वर्ष के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का एक ओर जोर-शोर से प्रमोशन जारी है और इसके ट्रेलर को भी दर्शकों ने जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स दिया। लेकिन दुर्भाग्य से, मद्रास हाई कोर्ट ने 'रुद्रन' के खिलाफ अंतरिम प्रतिबंध जारी कर दिया है। ऐसा फिल्‍म के डबिंग राइट्स को लेकर उलझन और 10 करोड़ रुपये के लेन-देन के कारण हुआ है।

Rudhran Controversy: 'रुद्रन' की कहानी केपी थिरुमारन ने लिखी है और इसे एस कथ‍िरेसन ने डायरेक्‍ट किया है। दरअसल, 'Rudhran' के हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं में डबिंग के राइट्स एक प्रोडक्‍शन कंपनी ने लिए है। बताया जाता है कि इस कंपनी ने इसके फर्स्‍ट फेज के लिए 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जबकि कॉन्‍ट्रैक्‍ट के तहत उन्‍हें 12 करोड़ 25 लाख रुपये का भुगतान करना था।

डब‍िंग राइट्स को लेकर उलझा मामला

'रुद्रन' के मेकर्स ने अब डब‍िंग राइट्स का कॉन्‍ट्रैक्‍ट खत्‍म कर दिया है और उक्‍त कंपनी से अब 4 करोड़ 50 लाख रुपये की मांग कर कर रहे हैं। डबिंग राइट्स कॉन्ट्रैक्ट अचानक रद्द किए जाने के बाद अब प्रोडक्‍शन कंपनी का कहना है कि अगर फिल्‍म रिलीज होती है तो उन्‍हें 10 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। अपनी याचिका में डबिंग राइट्स खरीदने वाली प्रोडक्‍शन कंपनी ने फिल्‍म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।

'रुद्रन' की बदलेगी रिलीज डेट

Rudhran Release Date: मामले में सुनवाई करते हुए मद्रास हाई कोर्ट ने 'रुद्रन' की 14 अप्रैल की रिलीज रोक लगा दी और साफ शब्‍दों में कहा है कि 24 अप्रैल तक फिल्‍म की रिलीज पर अंरिम प्रतिबंध लगाया जाता है। कोर्ट के आदेश के बाद अब 'रुद्रन' की नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। दर्शकों और फैंस जाहिर तौर पर इस कारण निराश हुए हैं।

'रुद्रन' की कहानी और कास्‍ट

'रुद्रन' में Raghava Lawrence और प्रिया भवानी शंकर लीड रोल प्‍ले कर रहे हैं। जबकि सरथकुमार इसमें विलेन के रोल में हैं। फिल्‍म की कहानी के केंद्र में रुद्रन का किरदार है, जो एक कॉरपोरेट बिजनेस टायकून के अवैध धंधों के ख‍िलाफ खड़ा हो जाता है। इस कारण वह बिजनसमैन रुद्रन के ख‍िलाफ युद्ध छेड़ देता है और यह लड़ाई व्‍यापार से आगे बढ़कर परिवार तक पहुंच जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.