50 साल बाद बड़ा फैसला, चीन बॉर्डर पर तैनात जवानों को मिलेगा मोटे अनाज का नाश्ता

Updated on 23-03-2023 07:20 PM
नई दिल्ली: भारतीय सैनिकों को अब राशन में मोटा अनाज (मिलेट) भी मिलेगा। चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तैनात सैनिकों को मोटे अनाज से बना खास नाश्ता दिया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना के शेफ को बाकायदा ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे वे मोटे अनाज से हेल्दी और टेस्टी डिश बना सकें। सेना की कैंटीन और अन्य जगहों पर भी ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज की डिश परोसी जाएंगी। ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कि यह इतना अहम क्यों है। दरअसल, मोटा अनाज स्वास्थ्यवर्द्धक होने के साथ प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इससे आलस और गलत खानपान से होने वाली लाइफस्टाइल डिजीज भी कम करने में मदद मिलती है। सैनिकों को राशन में मोटा अनाज देने का मकसद उन्हें हेल्दी खुराक देना और स्वस्थ रखना है। भारत के प्रयास से इस साल को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर घोषित किया गया है। मोटा अनाज भारत की परंपरागत फसलों में है। यह भारतीय आबोहवा और भौगोलिक स्थिति में आसानी से पैदा होता है। इनमें ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू आते हैं।

आधी सदी के बाद फिर से सैनिकों को यह परंपरागत अनाज मिलेगा। पहले सैनिकों को जो राशन मिलता था, उसमें मोटा अनाज होता था। लेकिन 50-55 साल पहले मोटे अनाज की जगह गेहूं के आटे ने ले ली और फिर राशन में यही दिया जाने लगा। सेना अब फिर से सैनिकों के राशन में मिलेट शामिल कर रही है। सेना के मुताबिक, अब हर सैनिक और हर रैंक के अधिकारी के खाने में रोज मोटा अनाज शामिल होगा। सेना ने मिलेट्स का आटा खरीदने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है।
2023-24 में कितनी खरीद
सैनिकों के लिए साल 2023-24 और इससे आगे के लिए जो भी चावल या आटा खरीदा जाएगा, वह कुल राशन का 25% से ज्यादा नहीं होगा। सैनिकों को प्राथमिकता के आधार पर बाजरा, ज्वार और रागी का आटा दिया जाएगा। सेना ने अडवाइजरी जारी की है कि कैंटीन और बड़ा खाना जैसे कार्यक्रमों में मोटे अनाज का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो।
CSD कैंटीन के जरिए मोटे अनाज को शामिल किया जा रहा है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अलग से इसके लिए कॉर्नर बनाए गए हैं। शिक्षण संस्थानों में भी जागरूकता अभियान चल रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.