भोपाल में इंजीनियर से चोर बने युवकों का बड़ा खुलासा:अय्याशी में उड़ाई रकम, बैंकाक-श्रीलंका के ट्रिप लगाए

Updated on 06-06-2025 01:11 PM

भोपाल में इंजीनियर से चोर बने अभिलाष विश्वकर्मा और यशवंत रघुवंशी ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने चोरी के माल से जमकर ऐश किए हैं। बैंकाक और श्रीलंका के ट्रिप लगाए हैं। पिछले महीने ही आरोपी श्रीलंका से लौटे हैं। लंबा गैप देने के बाद नया टारगेट तलाश कर चोरी करने की प्लानिंग थी। इससे पहले ही आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में आ गए। उनके फरार साथियों की तलाश छिंदवाड़ा, रायसेन और विदिशा में की जा रही है।

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बाहर से साथी बुलाकर चोरी कराने के पीछे केवल एक मकसद था। बाहरी होने के नाते साथियों की शिनाख्त मुश्किल होती है। आरोपी बेहद शातिराना अंदाज से चोरी का माल गिरबी रखकर लोन लिया करते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी का माल लोकल में बेचने पर संदेह के घेरे में आ जाते हैं और पकड़े जाने का रिस्क अधिक होता है।

विदिशा, भोपाल और छिंदवाड़ा से आरोपी गिरफ्तार

सूचना के बाद यशवंत रघुवंशी को विदिशा, भूपेन्द्र साहू को कटारा हिल्स भोपाल और अभिलाष विश्वकर्मा को जिला छिंदवाड़ा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर तीनों ने अन्य राज्यों के अपने साथियों के साथ मिलकर भोपाल में अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी करना स्वीकार किया।

चार वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया

आरोपियों ने पूछताछ में थाना कोलार रोड की 3 चोरियां, थाना कटारा हिल्स की 1 चोरी अपने साथियों के साथ करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि हमलोग चोरी किए जेवरात मंडीदीप स्थित मुथूट फायनेंस में जमा कर गोल्ड लोन लेते थे। उस पैसे को रियल स्टेट, शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर देते थे। आरोपियों ने लोन की रकम से लीगल ढंग से सोने और चांदी के जेवरात की खरीददारी भी की।

जानिए कौन हैं आरोपी और क्या करते हैं

 यशवंत रघुवंशी पिता धारु सिंह रघुवंशी (30) निवासी गौरीशंकर आवासीय परिसर कटारा हिल्स भोपाल, स्थायी पता ग्राम जोहद थाना, नटेरन, जिला विदिशा, कम्युटर साइंस से इंजीनियरिंग कर चुका है। चोर गिरोह का सरगना है।भूपेन्द्र साहू पिता सुहाग चंद्र साहू (29) निवासी 307 एआईजी 4 गौरीशंकर आवासीय परिसर कटारा हिल्स भोपाल, स्थायी पता मन 64 वार्ड नं. 15 होली चौक नदी रोड बरेली, जिला रायसेन, भोपाल में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। अभिलाष विश्वकर्मा पिता भगवान सिंह विश्वकर्मा (33) निवासी म.न. 239/9बी साकेत नगर भोपाल, स्थायी पता झूलेलाल कॉलोनी हरिपुरा विदिशा क्रांति एग्रो एजेंसी के पास हनुमान मंदिर के पीछे जिला विदिशा कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.