शिक्षक भर्ती में TET 2020 पास अभ्यर्थियों को बड़ी राहत:MP हाईकोर्ट ने दी भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, आयु सीमा में भी छूट

Updated on 21-03-2025 01:54 PM

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती से जुड़े दो महत्वपूर्ण मामलों में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने TET 2020 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है। साथ ही आयु सीमा के मामले में भी राहत दी है। पहले मामले में, विदिशा निवासी अरविंद रघुवंशी और अन्य याचिकाकर्ताओं ने भर्ती विज्ञापन की धारा 6.2 को चुनौती दी थी।

इसमें अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने 2018 में 39 वर्ष की आयु में पात्रता परीक्षा पास की थी। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, उन्हें 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलनी चाहिए। कोर्ट ने इस मामले में अंतरिम राहत देते हुए उन्हें परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी।

दूसरे मामले में, बुरहानपुर की आकांक्षा और अन्य याचिकाकर्ताओं ने TET 2020 पास अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा से बाहर करने को चुनौती दी। TET 2023 की नियम पुस्तिका के अनुसार, 2018 के बाद की सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं की वैधता आजीवन है, लेकिन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2024 की भर्ती प्रक्रिया में TET 2020 पास अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया।

अधिवक्ता धीरज तिवारी ने कोर्ट में तर्क दिया कि यह कार्रवाई 2023 की नियम पुस्तिका के क्लॉज 7.4 का उल्लंघन है। चयन परीक्षा 2024 में केवल TET 2018 और 2023 को ही मान्यता दी गई थी। कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए TET 2020 पास अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया।

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की दलील से सहमति जताते हुए अंतरिम राहत दी और आदेश दिया कि प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा TET 2020 पास अभ्यर्थी भर्ती प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा परीक्षा 2024 में आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा में भाग ले सकते हैं। हालांकि, उनकी नियुक्ति अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

आयु सीमा में छूट के मामले में राहत

TET 2020 पास अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने की अनुमति दी गई। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) के नियमों की समीक्षा और इस मामले में न्यायसंगत समाधान की जरूरत जताई गई।दोनों मामलों को दो सप्ताह सूचीबद्ध किए गए हैं। मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत एवं न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया।

फैसले का असर

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा TET 2020 पास अभ्यर्थी, जो अब तक भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे थे, अब आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा के कारण भर्ती प्रक्रिया से वंचित किए गए कई अभ्यर्थियों को भी राहत मिली है। दोनों ही मामलों में याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता धीरज तिवारी ने पैरवी की और बताया कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) द्वारा लागू किए गए नियम न केवल भर्ती नियमों के खिलाफ हैं, बल्कि अभ्यर्थियों के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.