Bigg Boss 19 में फिनाले से पहले नॉमिनेशन टास्क में बवाल, तान्या ने की ऐसी गड़बड़ की मालती ने गाल पर जड़ा थप्पड़!

Updated on 24-11-2025 02:45 PM
बिग बॉस 19 अब अपने उस जर्नी पर है जहां कंटेस्टेंट्स के आपसी लड़ाई-झगड़े खत्म हो जाते हैं और उनके बीच एक अलग बॉन्डिंग दिखने लगती है। न कॉफी, चिकन और खाना बनाने की लड़ाई बचती है और न ही काम के बंटवारे को लेकर किसी तरह की नोंकझोंक। ऐसा लगने लगता है जैसे अब सब भारी मन से इस खेल के फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन नहीं, यहां भी 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स को चैन नहीं है। दरअसल हुआ यूं कि फिनाले से पहले 'बिग बॉस' ने नॉमिनेशन टास्क करवाया और इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि मालती चाहर ने तान्या मित्तल को थप्पड़ लगा दिया।

इस शो का फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और अब घर में केवल 8 सदस्य बचे हुए हैं। इन 8 सदस्यों में से भी कुछ को बाहर होना है और इसके लिए 'बिग बॉस' ने नॉमिनेशन टास्क रखा। यानी घरवालों के ये वोट डिसाइड करेंगे कि अब कौन सा सदस्य होगा जिन्हें घर से बाहर निकलना होगा।

एक-दूसरे को घरवालों ने किया नॉमिनेट

इस शो के नए प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क को देखकर फिर से ऐसा लग रहा है कि शो में एक बार फिर से मिड वीक एविक्शन होनेवाला है। इस टास्क में सभी घरवालों को कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने का मौका दिया गया। सबने अपनी-अपनी वजह गिनाते हुए एक-दूसरे को नॉमिनेट भी किया। वहीं तान्या ने कुछ ऐसा किया कि मालती चाहर ने गुस्से में उनपर हाथ ही उठा दिया।

यूजर्स बोले- तान्या ने पहले ही कहा था और अब कर दिखाया

इस घटना को देखकर घरवाले भी अवाक रह जाते हैं। हालांकि, इस प्रोमो पर अब लोगों के रिएक्शंस जबरदस्त हैं। एक ने कहा है, 'होठों का हिस्सा जानबूझकर बंद किया जाता है मालती...लेकिन तान्या के खिलाफ है तो सबको होंठ दिख रहे हैं कूल! एनाटॉमी सीखें दोस्तों।' एक और ने कहा- तान्या ने पहले ही कहा था फरहाना को कि मैं लास्ट वीक में लड़ूंगी मालती से और उसने शुरू कर दिया है। एक और ने मजाक में कहा- थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है।' वहीं कई लोग अब ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि थप्पड़ मारने की वजह से अब मालती शो से आउट होनेवाली हैं। वहीं लोग प्रोमो पर भी सवाल खड़ी कर रहे क्योंकि उनका कहना है कि मालती के थप्पड़ के बाद तान्या हंस रही हैं, इसलिए मामला कुछ और है। हालांकि, लोगों ने ये भी कहा है कि क्या ये मजाक में भी पॉसिबल है थप्पड़ मारना?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.