Bigg Boss: करोड़ों रुपये है बिग बॉस कंटेस्टेंट की फीस

Updated on 28-09-2022 06:32 PM
इंडियन टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस शो को शुरू होने में दो ही दिन बाकी हैं। शो शुरू होने से पहले ही शो के कंटेस्टेंट के बारे में हर एक अपडेट सुर्खियों में छाया हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट को लेकर गॉसिप वर्ल्ड में खूब चर्चाएं हैं। खैर हर बार की तरह इस सीजन भी कंटेंस्टेंट और शो से होने वाली उन्हें कमाई जानने में भी शो फैन्स की दिलचस्पी रहती है। हर सीजन में कई बड़ी हस्तियों की भारी फी अमांउट की अदायगी के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री होती है। बिग बॉस कंटेस्टेंट की फीस  हमेशा से टॉक ऑफ टाउन टॉपिक रहा है। 
इस बार के सीजन के लिए भी कुछ दिनों पहले नागिन एक्ट्रेस को हाईएस्ट फीस देकर इस शो में एंट्री की खबरें चर्चा में रहीं थी लेकिन एक्ट्रेस इन खबरों को गलत बताया था। तो आइए बिग बॉस सीजन के उन कंटेस्टेंट के बारे में बताते हैं जो इस शो के लिए अच्छी खासी फीस पाने को लेकर चर्चाओं में रहे। 
करण कुंद्रा बिग बॉस फीस को लेकर रहे चर्चाओं में 
बिग बॉस शो में आने के बाद से टीवी एक्टर करण कुंद्रा के सितारे बुलंदियों पर है। आपको बता दें इस शो में करण तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने लव एंगल को लेकर  चर्चाओं में रहे ही थे साथ ही ये एक्टर शो की फीस को लेकर भी खबरों में छाया रहा। खबरों के मुताबिक बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स करण कुंद्रा को फीस के तौर पर मोटा अमाउंट दिया गया. खबरों की माने तो सूत्रों के मुताबिक, एक्टर ने इस शो के लिए करीब 4.5 करोड़ रुपये चार्ज किए। ये फीस बिग बॉस की अब तक की हिस्ट्री में किसी कंटेस्टेंट को फीस के तौर पर अदा की गई सबसे बड़ा फी अमांउट है। हालांकि एक्टर या शो मेकर कभी इन चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। और अगर ये चर्चा सही है तो करण कुंद्रा बिग बॉस शो की हिस्ट्री में अब तक के हाइएस्ट पेड सेलेब हैं। 
क्या राज कुंद्रा तोड़ेंगे करण कुंद्रा का रिकॉर्ड ?
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को लेकर हाल ही में खबर आई कि वह बग बॉस में शामिल हो सकते हैं। राज कुंद्रा के बिग बॉस में एंट्री को लेकर पिछले दिनों ये खबर आईं कि इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आने के लिए राज अच्छी खासी रकम ले रहे हैं। हालांकि इस बारे में राज की तरफ से कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो को लेकर राज और मेकर्स की बात हो रही है। राज ने पूरे सीजन के लिए 30 करोड़ मांगे हैं जो कि काफी बड़ी रकम है। इसके अलावा ये भी खबर है कि उन्होंने मेकर्स से इस शो में लंबे समय तक रहने की डिमांड की है। यही नहीं राज ने मेकर्स ने से भी कहा है कि उनकी फीस को वो एनजीओ को डोनेट कर दें। अगर ये खबर सही साबित होती है तो राज कुंद्रा बिग बॉस शो में अब तक के कंटेस्टेंट्स में हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं...


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.