'बिग बॉस ओटीटी' वालों ने अभी तक नहीं दी एल्विश यादव को प्राइज मनी, हैरान रह गईं शहनाज

Updated on 22-09-2023 04:26 PM

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव ने शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल में ही वह शहनाज गिल के 'देसी वाइब्स' शो में नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी तक सलमान खान के शो वालों ने उन्हें प्राइज मनी वाले 25 लाख रुपये नहीं दिए हैं। राव साहब उर्फ एल्विश यादव की ये बात सुनकर शहनाज गिल ने भी कहा कि ये तो बहुत ही गलत बात है।

'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतने के बाद सलमान खान के हाथों से एल्विश यादव को चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख का चेक मिला था। एल्विश यादव Bigg Boss के इतिहास में पहले ऐसे कंटेस्टेंट रहे, जो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बावजूद विनर बने। उन्होंने यूट्यूबर दोस्त अभिषेक मल्हन को हराया था।


बिग बॉस वालों ने एल्विश यादव को नहीं दिए हैं पैसे

अब शहनाज गिल के शो में पहुंचे एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के मेकर्स को लेकर बड़ा दावा किया है। 'देसी वाइब्स' शो में शहनाज गिल ने एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की जर्नी, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और कई चीजों से जुड़ा सवाल किया। इस पर राव साहब ने खुलासा किया कि अभी तक उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 2' वालों ने प्राइज मनी के 25 लाख रुपये नहीं दिए हैं। 


शहनाज गिल ने खींची टांग

आगे फिर शहनाज गिल यूट्यूबर की कई मोबाइल फोन रखने पर टांग खींचती हैं। वह कहती हैं कि आप इतने सारे फोन रखते हैं तो अब अपना चौथा फोन कब खरीद रहे हैं। इस सवाल पर एल्विश यादव ने मजाक ही मजाक में बताया कि मेकर्स ने उन्हें अभी तक पैसे नहीं दिए हैं। 


शहनाज गिल हो गईं हैरान

इस बयान पर शहनाज गिल शॉक्ड रह जाती हैं और कहती हैं कि क्या तुम्हें अभी तक पैसे नहीं मिले। ये तो गलत बात है। इसके आगे एल्विश यादव ने बताया कि उन्हें कई रियालिटी शोज के लिए अप्रोच किया जा रहा है।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.