बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती का असर, करीब 300 राजस्व सेवा अधिकारी काम पर लौटे

Updated on 17-03-2026 12:55 PM
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह के बाद करीब 300 अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी काम पर लौट आए हैं।


24 घंटे का दिया गया था अल्टीमेटम

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को स्पष्ट किया था कि 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही हड़ताल की दोनों अवधि का समायोजन भी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य टकराव नहीं बल्कि संवाद और समन्वय के माध्यम से जनहित के कार्यों को गति देना है।

मार्च के महीने में हड़ताल ठीक नहीं

उन्होंने कहा कि मार्च का महीना राजस्व विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस समय एक ओर माननीय मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा चल रही है, वहीं दूसरी ओर राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त लगभग 46 लाख आवेदनों का निष्पादन और मुख्यमंत्री के निर्देश पर ई-मापी अभियान भी चल रहा है। इन सभी कार्यों को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर सख्त डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अंचल कार्यालयों से जुड़े कार्य सीधे आम लोगों की जमीन, प्रमाण-पत्र और राजस्व सेवाओं से संबंधित होते हैं। ऐसे में इन सेवाओं पर किसी भी प्रकार का असर जनता के हित में नहीं है। इसी कारण अधिकारियों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए काम पर लौटने का आग्रह किया गया था। वहीं अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार को लेकर भी कई बार शिकायतें मिली हैं।


लोगों का हित सबसे ऊपर- डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि हड़ताल से वापस लौटने वाले अधिकारियों को तत्काल योगदान दिलाने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य हमेशा जनहित और सुशासन रहा है। सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों की जायज समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है, लेकिन प्रशासनिक अनुशासन और जवाबदेही भी उतनी ही आवश्यक है। सरकार को उम्मीद है कि आने वाले समय में और अधिकारी भी काम पर लौटेंगे, जिससे राजस्व महा अभियान और अन्य जनहितकारी कार्य निर्धारित समय पर पूरे किए जा सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.